देश

UP Cabinet Decisions: यूपी में संविदाकर्मियों को 7वें वेतनमान का तोहफा, लखनऊ और हरदोई की सीमा पर बनेगा टेक्सटाइल पार्क

UP Cabinet Decisions 2023: मंगलवार को उत्तर प्रदेश (UP) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें संविदा कर्मियों को 7वें वेतनमान का फायदा देने और 150 ITI को उन्नत बनाने का निर्णय लिया गया. कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने एक प्रेस कान्फ्रेंस कर अहम निर्णयों की जानकारी मीडिया को दी. इसी के साथ ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 के सफल आयोजन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद भी दिया गया.

देखें क्या लिए गए हैं बड़े फैसले

विज्ञापन भर्ती संविदा कर्मियों को 7वें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा, इस पर 29 करोड़ का खर्च आएगा.

यूपी सरकार चिन्हित 150 आईटीआई में प्रत्येक में 10000 वर्ग फीट में वर्कशॉप बनवाने के लिए 4283 करोड़ रुपये देगी.

उत्तर प्रदेश स्टांप रजिस्ट्रेशन विभाग समूह क और समूह ख की सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है.

लैब टेक्नीशियन के लिए एक अहम परिषद के गठन को मंजूरी दी गई है.

पढ़ें ये भी-  UP Board Exams 2023: 16 फरवरी से यूपी बोर्ड के एग्जाम, नकल करने वालों पर होगी सख्ती, लगेगा NSA

मथुरा गोकुल बैराज के नजदीक ही वासुदेव वाटिका में सिंचाई विभाग की भूमि को पर्यटन विभाग को सौंपा जाएगा.

औरैया में रिजर्व पुलिस लाइन में आवासीय गैर आवासीय भवन निर्माण कार्य को कैबिनेट से मिली मंजूरी,18 माह में काम पूरा करने की मोहलत.

पीएम मित्र योजना के तहत टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने और जमीन हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी. केंद्र सरकार की मदद से हरदोई में 260 एकड़, लखनऊ में 903 एकड़ समेत कुल 1162 एकड़ में से 1000 एकड़ भूमि निशुल्क हथकरघा और वस्त्र उद्योग को देना.

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण में किसानों से परस्पर सहमति से खरीदी जाने वाली भूमि अधिग्रहण की दरों को बढ़ाकर 3100 रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया है.

विधानसभा सत्र 20 फरवरी होगा. विधानमंडल के दोनों सदनों में संयुक्त रूप से राज्यपाल अभिभाषण होगा.

अब लखनऊ के बाहर भी होंगी कैबिनेट बैठक

अब यूपी में कैबिनेट बैठकें लखनऊ के बाहर भी होंगी. इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल सदस्यों को निर्देश दिया है. उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों वाराणसी,अयोध्या,मथुरा बुंदेलखंड में भी मंत्रिपरिषद की बैठकें आयोजित की जाएंगी.

नहीं बढ़ाया गया है गन्ना मूल्य

यूपी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले में बताया गया कि गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया गया है. एक्सरे तकनीशियन के लिए परिषद का गठन किया जाएगा. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि समिट में 33 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले. सुशासन और कानून व्यवस्था के कारण लोग निवेश कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

आज पितृ पक्ष की द्वितीया श्राद्ध, पंचांग में जानें क्या कहती है ग्रहों की चाल

Pitru Paksha Panchang: आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और द्वितीया श्राद्ध…

40 minutes ago

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

7 hours ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

8 hours ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

8 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

8 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

8 hours ago