खेल

IND vs WI T20 WC: पाकिस्तान के बाद वेस्टइंडीज की बारी, स्मृति कर सकती हैं वापसी

IND vs WI T20 WC: भारत की महिला टीम 15 फरवरी, बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले में जीत हासिल की थी. भारतीय क्रिकेट फैंस को उम्मीद है की टीम इंडिया इस लय को कायम रखेगी. भारत वर्तमान में अपने नाम पर एक जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, विंडीज़ को अपने समूह में सबसे नीचे, यानी पांचवें स्थान पर रखा गया है. भारत और वेस्टइंडीज हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में महिला त्रिकोणीय श्रृंखला में भिड़े थे, जो पिछले महीने समाप्त हुई थी. इस मैच में टीम इंडिया के लिए एक अच्छी खबर ये है ति उपकप्तान स्मृति मांधना प्लेइंग-11 में वापसी कर सकती हैं. पाकिस्तान के खिलाफ वो चोट के चलते नहीं खेल पाई थीं.

हेड टू हेड आंकड़े

भारत और वेस्टइंडीज टी20ई में 20 बार भिड़ चुके हैं, और टीम इंडिया ने 20 में से 12 मैच जीते हैं. भारत के पास जीत की गति है लेकिन कैरेबियाई पक्ष को कम नहीं आंका जा सकता है. भारत स्मृति मंधाना के ठीक होने और आगामी खेल के लिए वापसी की उम्मीद करेगा. भारतीय गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज के शक्तिशाली हिटरों की चुनौती होगी. जबकि भारत के लिए फॉर्म में चल रही जेमिमा रॉड्रिग्स एक मैच विनर की भूमिका निभा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Eoin Morgan Retires: इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान का सभी फॉर्मेट से संन्‍यास, सुनहरा रहा विस्फोटक बल्लेबाज का करियर

पिच रिपोर्ट

केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम की चिच ने आमतौर पर स्पिनरों की मदद की है. लेकिन पिछले गेम में तेज गेंदबाजों ने फायदा उठाया था. टॉस जीतकर कप्तान स्कोर का पीछा करना चाहेंगे क्योंकि बल्लेबाज दूसरे हाफ में पिच से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं.

संभावित प्लेइंग-11

भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), ऋचा घोष (wk), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर / शिखा पांडे, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह

WI: हेले मैथ्यूज (कप्तान), रशादा विलियम्स (विकेटकीपर), शेमेन कैंपबेल, स्टैफनी टेलर, शबिका गजनबी, चिनले हेनरी, चेडियन नेशन, जैदा जेम्स, अफी फ्लेचर, शामिलिया कोनेल, शकीरा सेलमैन

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago