देश

Chaitra Navratri 2023: यूपी के सीएम योगी ने देवी पाटन मंदिर में की पूजा-अर्चना, गायों को खिलाया चारा, मंदिर से लेकर घरों तक गूंज रहे मां के जयकारे

Chaitra Navratri-2023: चैत्र नवरात्र का शुभारम्भ 22 मार्च 2023 से हो गया है. जहां एक ओर भोर से ही मंदिरों से लेकर घरों तक में मां भगवती की पूजा-अर्चना और कलश स्थापना का कार्यक्रम चल रहा है तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सुबह-सबुह ही देवी पाटन मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद गायों को चारा खिलाया.

बता दें कि चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन से विक्रम संवत 2080 भी शुरू हो गया है. यह हिंदी नववर्ष का शुभारम्भ भी कहलाता है. तो वहीं इसी दिन से नौ दिनों तक देवी-शक्ति की नौ रूपों उपासना की जाती है. नवरात्र के पहले दिन प्रतिपदा को मां भगवती के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा करने का विधान शास्त्रों में बताया गया है. मान्यता है कि जिसे लक्ष्मी अर्थात धन की प्राप्ति करनी हो, वह नवरात्र के पहले दिन मां भगवती को पान और गुलाब की सात पंखुड़ियां अर्पित कर प्रसन्न कर सकता है.

ऐसा करने से मां प्रसन्न होंगी और धीरे-धीरे आपके जीवन नें आर्थिक लाभ होने लगेगा. अगर पहले दिन यह कार्य न कर सकें तो नवरात्र के दौरान किसी भी दिन इस कार्य को किया जा सकता है. भक्त इसी मान्यता को मानते हुए कई मंदिरों में प्रथम माता शैलपुत्री को पान और गुलाब की सात पंखुड़ियां अर्पित करते दिखे.

पढ़ें इसे भी- नवरात्रि के पहले दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब, खास है यहां लगने वाला नवरात्रि मेला

वहीं, उत्तर प्रदेश के बड़े दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही पूजा व सप्तशती का पाठ गुंजायाम हो रहा है. गोरखपुर के कालीमंदिर गोलघर में भोर में ही आरती की गई और मां को लाल रंग की चुनरी के साथ नया वस्त्र धारण कराया गया. कालीमंदिर में पूजा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इसी तरह लखनऊ काली बाड़ी, कानपुर में बारादेवी मंदिर व जंगली देवी मंदिर सहित प्रदेश के सभी जिलों के देवी मंदिरों मं सुबह से ही लगातार दुर्गा सप्तशती का पाठ गुंजायमान हो रहा है. वहीं, मिर्जापुर के जाने-माने विंध्याचल धाम में स्थित मां विंध्यवासिनी, दतिया में मां पिताम्बरा सिद्धपीठ, लखनऊ में मां चंद्रिका देवी मंदिर सहित प्रदेश के सभी दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

45 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

46 minutes ago