खेल

VIDEO: कैसे ‘हीरो से जीरो’ बना ये गोलकीपर, ‘गोल्डन ग्लव्स’ ट्रॉफी लेकर की शर्मनाक हरकत!

Argentina goalkeeper Emiliano Martinez: फीफा की नई चैंपियन अर्जेंटीना सुर्खियों में है. रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इस टीम ने फ्रांस को हराकर अपना 36 साल का सूखा खत्म किया, साथ ही लियोनल मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी पूरा हुआ. मेसी के साथ -साथ टीम के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने भी पेनल्टी शूटआउट में अहम भूमिका निभाई और जीत के हीरो बने. लेकिन उनकी एक हरकत की वजह से अब वो विवादों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें अर्जेंटीना के गोलकीपर की एक हरकत बेहद शर्मनाक है.

अर्जेंटीना के गोलकीपर की शर्मनाक हरकत!

अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज को टूर्नामेंट में शानदार परफॉर्मेंस के लिए ‘गोल्डन ग्लवस’ ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. स्टेज पर अवॉर्ड लेने के बाद मार्टिनेज ने एक ऐसी हरकत कि जिससे विवाद खड़ा हो गया है. इस हरकत के कारण सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है. कई यूजर्स ने कहा कि गोलकीपर ने ऐसे भद्दे इशारे कर ठीक नहीं किया और खेल का अपमान किया है.

ये भी पढ़ें: PHOTOS: मेसी का मैजिक, फाइनल का थ्रिलर; देखिए अर्जेंटीना की जीत के टॉप-5 मोमेंट्स

 

बता दें कि वर्ल्ड कप इतिहास में अर्जेंटीना ने अपना तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया है. इसके पहले, अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में खिताब जीता था. इसके अलावा अर्जेंटीना तीन बार 1930, 1990, 2014 में उपविजेता रह चुकी है. दूसरी ओर फ्रांस की टीम का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. एमबाप्पे ने शानदार खेल दिखाया और अपनी टीम को ट्रॉफी के करीब लेकर आए लेकिन आखिरकार मेसी की टीम उन पर भारी पड़ी. एमबाप्पे ने फाइनल में हैट्रिक के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक 8 गोल दागे और गोल्डन बूट पर कब्जा किया.

मेसी का सपना पूरा

फाइनल में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. 36 साल बाद मिली इस जीत के साथ ही लियोनेल मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हो गया. यह केवल तीसरा मौका था जब चैंपियन का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ. इसके पहले 1994 और 2006 में वर्ल्ड कप फाइनल का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला था.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

22 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

24 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

42 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

46 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

1 hour ago