देश

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया 24 से 2024 के आगाज का ऐलान

UP News: यूं तो अगस्त क्रांति की तारीख कुछ और है लेकिन यूपी में कांग्रेस की अगस्त क्रांति 24 अगस्त को लिखी गई जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) वाराणसी (Varanasi) से अपना नया पदभार ग्रहण करने के लिए लखनऊ (Lucknow) पहुंचे. बनारस से तो अजय राय के काफिले में सैकड़ों गाड़ियां थीं लेकिन लखनऊ पहुंचते-पहुंचते यह काफिला हजारों में बदल गया. वाराणसी से लखनऊ के रास्ते में पचासों जगहों पर अजय राय का भव्य स्वागत हुआ जो उनकी लोकप्रियता को बयां कर रहा था. अजय राय के स्वागत में अन्य दलों से जुड़े लोग भी सम्मिलित होते दिखे वहीं सामाजिक संगठनों ने भी अनेकों स्थानों पर अजय राय का स्वागत किया.

 

कांग्रेस कार्यालय में स्वागत में हुआ पारम्परिक नृत्य

अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने से एक ओर जहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हो गया है. वहीं आजमगढ़ के कांग्रेस के नेता कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना’ (Kaushal Kumar Singh) अपने सैकड़ों समर्थकों के अलावा पारम्परिक नृत्य कहरऊवा करने वाले लोगों को भी लेकर पहुंचे थे जो की इस स्वागत एवं पदभार ग्रहण समारोह की विशेषता बयां कर रहा था.

पहले लगाई काशी विश्वनाथ की तस्वीर फिर बैठे कुर्सी पर

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद अजय राय ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद मंच पर पहुंचे, मंच पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ अजय राय का स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय में पहुंचने के बाद अजय राय ने सबसे पहले बाबा विश्वनाथ जी की फोटो अपने कार्यालय में लगाया उसके बाद ही प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे.

लगे हर हर महादेव के नारे

अरसे बाद यूपी कांग्रेस (UP Congress) कार्यालय में इस तरह का उत्साह और लोगों का हुजूम देखने को मिला. अजय राय ने मंच संभालने के बाद गणेश वंदना करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की. उन्होंने कहा की हम महादेव की नगरी से आए हैं और हमारे यहां की तमाम विशेषताएं हैं. हमारे यहां गौतम बुद्ध, कबीर दास, लाल बहादुर शास्त्री और सम्पूर्णानन्द समेत तमाम लोगों ने काशी का गौरव बढ़ाया है. हमें मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त है. इस दरम्यान हर हर महादेव के नारों से गूंजा कांग्रेस कार्यालय गूंजता रहा.

कार्यकर्ताओं के ताकत का 10 गुना ताकत लगाऊंगा- अजय राय

नवनियुक्त अजय राय ने कहा 24 तारीख को हम 2024 की हुंकार भर रहे हैं, 2024 में परिवर्तन करेंगे. मुझे कार्यकर्ताओं के लिए जान की बाजी भी लगानी पड़ी तो कभी पीछे नहीं हटेंगे. अजय राय ने कहा कि मुझ जैसे साधारण कार्यकता को ये सम्मान मिला, ये सौभाग्य है मेरा और अब लोकसभा के चुनाव में मात्र 8 महीने बचे हैं लेकिन उसमें सबको अपना योगदान देना होगा. ये कठिन समय है पर हम बैठने वाले लोग नही हैं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे. चाहे लाठी चलेगी या गोली चलेगी, हम सीने पर खाएंगे. कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि ताकत के साथ 2024 में लगिए, फिर 2027 भी हमारा होगा. राय ने कहा आप जितनी ताकत मुझे दोगे, उसकी 10 गुना ताकत आपको दूंगा.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

20 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago