देश

UPGIS 2023: जानिए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में किन-किन सेक्टर में निवेशकों ने दिखाई रुचि?, ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ से दूर होंगी उद्योगपतियों की परेशानियां

UPGIS 2023: लखनऊ के ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 3 दिनों तक यहां विदेशी निवेशकों का जमावड़ा लगने जा रहा है. इस दौरान 36 सेशन होंगे. आखिर क्या है इस ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की खास बात. और किस तरह यूपी सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया.

लखनऊ में 3 दिनों तक दुनियाभर के कारोबारियों का मेला लगने जा रहा है. इतना ही भारत के बिजनेस टायकून समिट में  शिरकत करने जा रहे हैं. मकसद एक ही है निवेशकों को बिजनेस खड़ा करने के लिए तमाम सहुलियतें मिलें और राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुए.

यूपी में निवेश लाने के लिए योगी सरकार ने युद्धस्तर पर कोशिश की है. यहां तक की यूपी सरकार ने अमेरिका,  ब्रिटेन, साउथ कोरिया, जापान, यूएई, नीदरलैंड्स समेत कई देशों में रोड शो के जरिए प्रमोशन किया है. देश की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नई में रोड शो किया गया. ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए सबसे ज्यादा 53 कंपनियां अमेरिका से हैं. जिनमें कई नामी कंपनियां भी शामिल हैं.

परेशानियों को दूर करने के लिए बना ‘सिंगल विंडो सिस्टम’

इस बार के इंवेस्टर्स समिट की खास बात ये है कि लक्ष्य से ज्यादा निवेश मिलने की बात सामने आ रही है. सिंगल विंडो सिस्टम से क्लीयरेंस से चीजों को आसान बनाया गया है. यूपी में पैसा लगाने वाले कारोबारियों को सभी तरह के अप्रूवल की सुविधा एक ही जगह पर दी गई है. ताकि निवेशकों को भटकना न पड़े. समिट के लिए 18,477 के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. अब तक हुए एमओयू में से पश्चिमांचल में 45, पूर्वांचल में 29, मध्यांचल में 13 और बुंदेलखंड में 13 प्रतिशत निवेश के एमओयू साइन हुए हैं.

किन सेक्टरों में निवेशकों ने दिखाया उत्साह

-फूड प्रोसेसिंग में 15 प्रतिशत

-डेयरी फार्मिंग में 15 प्रतिशत

-खेती में 15 प्रतिशत

-मैन्युफैक्चरिंग में 8 प्रतिशत

-टेक्सटाइल में 7 प्रतिशत

-टूरिज्म में 5 प्रतिशत

-आइटी-इलेक्ट्रॉनिक्स में 5 प्रतिशत

-फार्मा में 1 प्रतिशत

-शिक्षा में 1 प्रतिशत

-रिन्यूएबल एनर्जी में 1 प्रतिशत

-स्वास्थ्य में भी 1 प्रतिशत

ये भी पढ़ें: UPGIS 2023: आज से लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ, PM मोदी करेंगे उद्घाटन, कई दिग्गज उद्योगपति रहेंगे मौजूद

इस समिट के दौरान 3 दिन में 36 सेमिनार होंगे. पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कारोबारियों के सामने अपनी बात रखेंगे. देश के औद्योगिक घरानों से भी नुमाइंदगी होगी. समिट में उद्योगपति मुकेश अंबानी, एन चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिड़ला और आनंद महिंद्रा भी संबोधित करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago