यूटिलिटी

EPFO: कर्मचारियों को मिलेगा होली का गिफ्ट, इसी महिने खाते में क्रेडिट होगा ब्याज

Epfo Interest Update: एक साल से पीएफ के ब्याज (pf interest) का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. ईपीएफओ (EPFO)ने ट्वीट कर जानकारी साक्षा की है कि इसी माह खाते में ब्याज का पैसा क्रेडिट होने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को होली का गिफ्ट (Holi gift) देने का ऐलान किया है. वित्‍तवर्ष 2021-22 के लिए पीएफ खाते पर 8.10 फीसदी ब्‍याज देने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि फरवरी माह के लास्ट तक ब्याज का पैसा मिल जाएगा…

फरवरी के लास्ट वीक में आएगा पैसा

पिछले एक साल से पीएफ खाता धारक जमा पीएफ पर ब्याज का इंतजार में हैं. लेकिन अभी तक खाते में ब्याज का पैसा क्रेडिट नहीं किया गया है. बता दें कि अब वो दिन आने वाला है जब सभी 6 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाता धारकों को ब्याज का पैसा दिया जाएगा. ईपीएफओ ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि इसी माह पात्र खाता धारकों के खाते में 8.10 की दर से पीएफ का पैसा  मिलने वाला है. वैसे प्रति साल दिसंबर में पीएफ पर ब्याज का पैसा दिया जाता है. लेकिन इस पर 2023 की फरवरी तक भी खाता धारक इंतजार में ही हैं.

ये भी पढ़ें- Pre-Approved Loan: क्या होता है प्री-अप्रूव्ड लोन? कब और कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा-चेक करें डीटेल्स

EPFO ने ये दिया  दिया ट्वीट का जवाब

ईपीएफओ की माने तो कई सब्सक्राइबर्स ट्विटर पर ब्याज के पैसे को लेकर रोजाना ट्वीट करते हैं कि ब्याज का पैसा कब मिलेगा. इन्हीं सवालों के जवाब में ईपीएफओ ने कहा है कि ‘डियर खाताधारक, ब्‍याज के भुगतान की प्रकिया चल रही है. जल्‍द ही यह आपके खाते में दिखाई देने लगेगा. ब्‍याज जब भी दिया जाएगा आपको पूरा मिलेगा और किसी भी खाताधारक को नुकसान नहीं होगा. ब्‍याज को लेकर देरी होने पर भी किसी को कोई नुकसान नहीं होगा.’

बैलेंस चैक करने का तरीका

पीएफ खाते का आप बैलेंस चैक करना चाहते हैं तो सबसे आसान तरीका है आप अपने रजिस्टर्ड नंबर से EPFOHO UAN ENG या HIN टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा. क्षणभर में ही आपको इसका रिपलाई मैसेज मिल जाता है. जिसमें आपके खाते का पूरा स्टेटस रहेगा. इसके अलावा मिस कॅाल के माध्यम से भी आप अपना बैलेंस जान सकते हैं. साथ ही ईपीएओ की वेबसाइट पर जाकर यूएन नंबर व पासवर्ड जानकर भी आप अपनी पासबुक चैक कर सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 minute ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

14 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

29 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

30 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago