देश

Gujarat Elections: पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी दर्ज करेगी ऐतिहासिक जीत- सूरत में बोले यूपी के मंत्री ऊर्जा एके शर्मा

Gujarat Elections: गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा के कई दिग्गज नेता इन दिनों गुजरात में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा शुक्रवार को सूरत पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया.

उन्होंने सूरत शहर की 164-उधना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनुभाई पटेल के समर्थन में गुजरात के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और पूर्व मंत्री नरोत्तम पटेल की मौजूदगी में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया. इस दौरान,  उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब मिलकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे.

नितिन पटेल ने पूर्व आईएएस एके शर्मा के बारे में अपने संस्मरण सुनाए जब वो उनके गृह जनपद मेहसाणा के डीएम थे. उसके बाद मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में एके शर्मा के गुजरात और देश के लिए किए गए प्रयासों की भी उन्होंने जमकर तारीफ की. नितिन पटेल ने एके शर्मा द्वारा गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों और योजनाओं में प्रत्यक्ष योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

वहीं, एके शर्मा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को विशेष रूप से गुजरात एवं सूरत के लोगों को बताया. उन्होंने उत्तर भारतीय समाज को विशेष कहा कि जिस प्रकार गुजरात ने उनको सम्मान दिया है वैसे ही आप लोग प्रधानमंत्री का साथ दीजिए, यही विकास अब उत्तर भारत सहित पूरे देश में हो रहा है.

आप और कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए यूपी के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने कहा कि जिन लोगों को अपनी सभ्यता-संस्कृति और अपने महानुभावों-संस्थाओं के बारे में तनिक भी ज्ञान नहीं है वो लोग अनर्गल टिप्पणियां करते घूम रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि किसी ने उनको ठग कहा है वो ठीक ही लगता है, क्योंकि इन लोगों ने दिल्ली की जनता को ठगा है. आप सरकार के शासन काल में दिल्ली की मूलभूत समस्यायें जैसी की तैसी पड़ी हैं.

स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह

एके शर्मा ने सूरत की पहले की गंदगी, कच्छ के भूकम्प, उत्तर गुजरात सहित गुजरात की जल समस्या जैसी समस्याओं के बारें में अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि ये सारी समस्याएं अब भूतकाल की बात बन गई हैं. उन्होंने कहा कि जहां पीएम मोदी बार-बार कहते थे कि पहले गुजरात की सेवा करनी है. वहीं आप पार्टी के नेता ने 49 दिन में ही अपनी महत्वाकांक्षा के चलते जनादेश का अपमान किया, फिर भी दिल्ली ने उनका साथ दिया, लेकिन दिल्ली की हर समस्या के लिए ये लोग सिर्फ़ केंद्र सरकार को दोष देते हैं. वहां रहकर समस्याओं का समाधान नहीं करते. एके शर्मा की सभा में मौजूद स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिला.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

8 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

19 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

32 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago