अनुप्रिया पटेल, सीएम योगी और संजय निषाद
UP Nikay Chunav: यूपी में अगले महीने होने वाले निकाय चुनाव में बीजेपी के सहयोगी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी भी ताल ठोकने की तैयारी में है. इन दोनों दलों की चुनाव लड़ने की मशा बीजेपी नेताओं के लिए एक समस्या बन सकती है. सूत्रों का दावा है कि बीजेपी सभी सीटों पर महापौर का चुनाव लड़ना चाहती है. तो उधर, अपना दल (एस) भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है. साथ ही खबर है कि निषाद पार्टी भी निकाय चुनाव चुनाव में हाथ आजमाना चाहती है.
अपना दल ऐसी जगह से चुनाव लड़ना चाहता है जिस क्षेत्र में उसके विधायक और सांसद हैं. जहां पर उसका अपना जनाधार होगा. पार्टी रणनीतिकारों के मुताबिक, प्रयागराज, चित्रकूट, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, फरुर्खाबाद, जौनपुर, प्रतापगढ़ जैसे इलाकों से चुनाव लड़ने का पार्टी मन बना रही है. हालांकि पार्टी अभी भाजपा नेतृत्व से बात करेगी इसके बाद ही कोई कदम उठाएगी.
अपना दल (एस) ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अच्छे तरीके से लड़ी और उसे अच्छी सफलता भी मिली. पंचायत चुनाव में पार्टी ने ठीक से भाग लिया था. उसे कुछ सीटों में सफलता भी मिली थी. सोनभद्र में जिला पंचायत अध्यक्ष भी इसी पार्टी से हैं. बीते दिनों प्रयागराज में अपना दल की मुखिया अनुप्रिया पटेल में पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनावों (UP Nikay Chunav) की जमकर तैयारी करने का निर्देश भी दिया।
इसी तरह निषाद पार्टी भी निषाद, बिंद, केवट, मल्लाह समाज के बीच अपनी मजबूत पकड़ करने में जुटी है. निषाद पार्टी के मुखिया को भी निषाद बाहुल्य क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों के लिए निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) में टिकट चाहिए. फिलहाल निषाद पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. अभी यह तय तय नहीं है. लेकिन पार्टी के मुखिया कह चुके है पार्टी भाजपा के साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ेगी.
ये भी पढ़ें : यूपी में ऊर्जा के साथ विकास की राह पर एके शर्मा के दोनों मंत्रालय, नगर विकास मंत्री के प्रयासों से बदली सूरत
गौरतलब है कि यूपी में अगले माह 15 जनवरी के पहले कुल 762 नगरीय निकायों में चुनाव होने हैं. इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतें शामिल हैं. इन सभी नगरीय निकायों में 13,965 वार्ड हैं, जिनमें पार्षद या सदस्य के पदों पर चुनाव होने हैं. चार करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहरी सरकार को चुनते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…