मूलांक 8
Numerology Moolank 8: ज्योतिष शास्त्र में सारी गणना अंकों के आधार पर ही होती है. व्यक्ति के जन्म तिथि के अनुसार उसके मूलांक की गणना की जाती है और इस मूलांक से उसके भविष्य का अंदाजा लगाया जाता है.
मूलांक से हम किसी व्यक्ति के करियर, पारिवारिक स्थिति, स्वभाव और दूसरी कई बातें जान सकते हैं. इसी क्रम में आज हम मूलांक 8 वालों के जीवन और भविष्य के विषय में कुछ बातें जानेंगे. किसी माह की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 8 माना जाता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 8 (Moolank 8) वाले बहुत ही गंभीर, अपनी बातों को गुप्त रखने वाले और साफ मन के होते हैं. इस अंक के लोग किसी भी मुद्दे पर भली भांति विचार करने के बाद ही निर्णय लेते हैं. ऐसे लोग कर्मठी होते हैं और अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं.
इसे भी पढ़ें: Numerology Moolank 7: मूलांक 7 वाले अपनी बातों को रखते हैं गुप्त, ऐसे खुलता है इनके जीवन में धन का मार्ग
मूलांक 8 वालों की एक और खासियत यह है कि इन्हें किसी भी तरह का दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं है. यह सिर्फ अपने काम से काम रखते हैं. ऐसे लोग दिखने में तो सामान्य होते हैं, लेकिन इनके काम बड़े होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को इस अंक का स्वामी माना जाता है. इसलिए मूलांक 8 वाले न्यायप्रिय होते हैं.
शनि का अंक होने के कारण ऐसे (Moolank 8) लोग न्याय से जुड़े पेशे जैसे- वकील, जज या फिर मानवाधिकार में अच्छा करते हैं. अगर यह किसी तरह का व्यवसाय कर रहे होते हैं तो उसमें भी यह अपने अधीनस्थों से अच्छे से पेश आते हैं. इसके अलावा यह चिकित्सा या शिक्षा के क्षेत्र से भी जुड़े हो सकते हैं.
इनकी पूजा से होगा लाभ
चूंकि इस मूलांक (Moolank 8) वाले शनि देव से प्रभावित होते हैं. इसलिए अगर यह शनि देव की पूजा करते हैं तो इन्हे लाभ मिलता है. इसके अलावा बजरंगबली की पूजा करने से भी इन्हे अपने करियर में विशेष लाभ होता है और उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है.
शनिदेव की पूजा के लिए शनिवार तो हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार का दिन उत्तम होता है. ऐसे लोगों को दान पुण्य करने से भी लाभ मिलता है.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…