देश

UP News: रेलवे की बड़ी पहल, अयोध्या रेलवे कैंट स्टेशन पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

सुभाष सिंह

UP News: रामनगरी अयोध्या की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए यहां के रेलवे स्टेशन कैंट में विशाल राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है. जहां एक तरफ पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए अयोध्या अपने विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है. वहीं एक और बड़ी सौगात के बाद यहां के लोगों का उत्साह दोगुना हो गया है. दूसरी ओर श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य भी जोरों पर है और जल्द ही इसके पूरा होने का अनुमान है.

100 फीट है मोनो मेंटल फ्लैग की ऊंचाई

बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति लोगों में सम्मान व लगाव बढ़ाने के लिए उत्तर रेलवे ने बड़ी पहल की है. इसके अंतर्गत उत्तर रेलवे ने मोनो मेंटल फ्लैग अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के चार जिलों में जौनपुर, सुल्तानपुर ,बाराबंकी के बाद अयोध्या में तिरंगा झंडा लगाया गया है. बता दें कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के द्वारा लगने वाले मोनो मेंटल फ्लैग के खम्भे की ऊंचाई लगभग 100 फीट व तिरंगे की लंबाई 30 फीट व चौड़ाई 20 फीट है. वहीं आने वाले 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर यहां भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की भी तैयारी स्थानीय स्तर पर की जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP Politics:”पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था…कांग्रेस के समय में आतंकी खाते थे बिरयानी…” सपा-कांग्रेस पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने साधा निशाना

24 लाख रुपए है लागत

उत्तर रेलवे लखनऊ द्वारा मंडल जौनपुर, सुल्तानपुर ,बाराबंकी के बाद अयोध्या में लगने वाले मोनो मेंटल फ्लैग की लागत लगभग 24 लाख रुपए बताई जा रही है, जिसमे एक फ्लैग की कीमत लगभग 6 लाख रुपए बताई जा रही है. इसकी जानकारी सीनियर सेक्सन इंजीनियर वर्क उत्तर रेलवे अयोध्या मण्डल ने दी. उन्होंने बताया कि इसको लेकर तैयारी पिछले साल से ही हो रही थी.

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर देश में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत इसे अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर लगाने का निर्णय किया गया था जो कि अब पूरा हो गया है. रेल प्रशासन ने गत वर्ष ही इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी थी. बता दें कि देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है और इसी के मद्देनजर प्रदेश के चार जिलों में विशाल तिरंगे लगाए गए हैं. इसको लेकर लोगों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है और आने-जाने वाले लोग तिरंगे के सामने नमन भी कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

39 seconds ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

43 seconds ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

50 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

59 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago