देश

Irfan Solanki: सपा MLA इरफान सोलंकी और बिल्डर शौकत पर गैंगस्टर एक्ट में एक्शन, 20 करोड़ के 27 फ्लैट सील

UP News: कानपुर पुलिस ने जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी और बिल्डर शौकत पहलवान की जाजमऊ स्थित 20 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है. फीलखाना थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सुनील कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने मीडिया को बताया कि पुलिस ने गिरोहबंद (गैंगस्टर) अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत जाजमऊ के हिलाल कंपाउंड में 20 करोड़ रुपए मूल्य के 27 फ्लैट जब्त किए हैं.

बिल्डर शौकत पहलवान ने कथित रूप से समझौते पर जमीन ली थी और सपा विधायक सोलंकी ने अवैध तौर पर अर्जित धन इन्वेस्ट किया था. महिला को परेशान करने और उसके भूखंड को हड़पने के साथ ही उसके घर में आग लगाने के आरोप में सोलंकी और उनके भाई रिजवान ने आत्मसमर्पण किया था. इसी के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. इसी के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम लगाया था. पुलिस ने तीन अन्य-बिल्डर शौकत पहलवान, इजराइल उर्फ आटे वाला और मोहम्मद शरीफ को भी आरोपी बनाया था.

ये भी पढ़ें-  Chitrakoot: बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू गिरफ्तार, जेल में बंद विधायक पति अब्बास अंसारी से पहुंची थी मिलने, पर्स में मिले आपत्तिजनक सामान

दो दिन चलेगी कार्रवाई

थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी दी कि सोलंकी, उनके भाई रिजवान, बिल्डर शौकत और अन्य की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू हो गई है, जो कि शनिवार तक चलेगी. उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि सिविल लाइंस के ग्वालटोली स्थित शौकत पहलवान और उसके परिवार के सदस्यों की कथित रूप से स्वामित्व वाली कई ऊंची इमारतों की जब्ती शनिवार को होगी. संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) आनन्‍द प्रकाश तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान, बिल्डर शौकत और उनके अन्य सहयोगियों की दो दर्जन से अधिक संपत्तियों की पहचान की गई है, जिन्होंने अवैध तरीकों से एकत्र किया था.

आनन्द प्रकाश तिवारी ने आगे बताया कि करीब 150 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित ये संपत्तियां ग्वालटोली, सिविल लाइंस, चमनगंज, बेकनगंज, अनवरगंज, जाजमऊ और पड़ोसी उन्नाव जिले में स्थित हैं. उन्होंने कहा, ‘हमने कानपुर विकास प्राधिकरण और कानपुर नगर निगम से सपा विधायक और उसके गिरोह के सदस्यों की संपत्तियों का विवरण जानने में मदद मांगी थी.’

-भारत एक्सप्रेस 

Archana Sharma

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

13 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago