मनोरंजन

Shaakuntalam: फिर टली सामंथा रुथ की फिल्म ‘शाकुंतलम’ की रिलीज, अब नई डेट आई सामने

Shaakuntalam New Release Date:  सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शाकुंतलम’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की दो बार रिलीज डेट पोस्टपोन हो चुकी है और अब एक बार फिर से मेकर्स ने ‘शाकुंतमल’ की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है. फिल्म की रिलीज में क्यों देरी हो रही है इसका तो खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अब ये फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.

शाकुंतलम रिलीज डेट

बता दें, ‘शाकुंतलम’ पहले 4 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली थी, जिसे बदलकर 17 फरवरी कर दिया गया था. इसके बाद इस डेट को एक बार फिर से बदल दिया गया है. बीते दिनों सामंथा रुथ की फिल्म ‘शाकुंतलम’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे एक्ट्रेस की अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के को-स्टार वरुण धवन ने रिलीज किया. फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है.

ये भी पढ़ें-Pathaan Box Office Collection: कम नहीं हुआ ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू, 17वें दिन कमाए इतने करोड़

ये भी पढ़ें-सलमान खान और भंसाली के बीच हुई थी बहस, भाईजान ने बीच में ही छोड़ दी थी ‘इंशाअल्लाह’ की शूटिंग, रुक गई थी फिल्म

ट्रेलर को मिल चुकी है शानदार प्रतिक्रिया

‘शाकुंतलम’ में सामंथा रुथ प्रभु, देव मोहन के अलावा अल्लू अरहा, सचिन खेडेकर, कबीर बेदी, डॉ. मोहन बाबू, प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी, अदिति बालन, अनन्या नागल्ला, जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म से अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं.

ये भी पढ़ें-कंगना ने अभिनेता आमिर खान को “बेचारा” कहा, उन्होंने कहा कि उन्होंने उनका नाम नहीं लेने की पूरी कोशिश की

फिल्म ‘शाकुंतलम’ (Shaakuntalam) की कहानी राजा दुष्यंत और शकुंतला की पौराणिक कथा से प्रेरित है और महाकवि कालिदास के संस्कृत नाटक अभिज्ञान शाकुंतलम से ली गई है. फिल्म में सामंथा ने मेनका और विश्वामित्र की बेटी शकुंतला की भूमिका निभाई है. गुणशेखर द्वारा निर्मित और निर्देशित ये फिल्म हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

40 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

54 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago