देश

UP News: पति की दो साल पुरानी कब्र को खुदवाकर पत्नी ने निकलवाए अवशेष, जानिए पूरा मामला

अनिल वर्मा शेखर

UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक महिला ने फर्रुखाबाद के कब्रिस्तान में दफन अपने पति के शव को खुदवाकर उसके अवशेषों को प्राप्त किया है. ताकि इन अवशेषों को अपने मूल निवास केरल ले जाकर वहां के कब्रिस्तान में दफन कर सके.

बता दें कि इस मामले के लिए जिलाधिकारी को ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी के आलावा सीनियर चर्च पादरी से भी राय लेनी पड़ी है, लेकिन आखिरकार महिला के प्यार की जीत हुई और उसकी मांग पूरी हुई. जानकारी सामने आ रही है कि उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में शव खुदवाकर उसके अवशेष महिला को सौंप दिए गए हैं. इस पूरी प्रक्रिया में पांच महीने से अधिक का समय लगा है.

ये भी पढ़ें- Gorakhpur: अंतिम संस्कार से लौट रहा वाहन बिजली के खंभे से टकराया, तीन की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

जानें पूरा मामला

ये पूरी घटना फर्रुखाबाद के सेंट एंथोनी स्कूल में पढ़ाने वाले ईसाई पॉल दम्पति से जुड़ा है. जौली पॉल के पति ईजे पाल की 24 अप्रैल 2021 को कोरोना से मौत हो गई थी. इसके बाद उनका शव शीशम बाग क्रिश्चियन कब्रिस्तान में ही दफना दिया गया था. जौली पॉल मूलतः केरल के कोट्टम जिले की रहने वाली है. जौली ने जिलाधिकारी से इजाजत मांगी कि उनके पति के शव के अवशेषों को केरल ले जाने की अनुमति दी जाए. इसके बाद जिलाधिकारी ने ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी से राय मांगी तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आमतौर पर मृत्यु के कारणों में विवाद की स्थिति होने पर मजिस्ट्रेट शव को कब्र से निकलवाने की अनुमति देते हैं.

चूंकि जौली का मामला किसी आपराधिक प्रकरण से सम्बंधित नहीं है इसलिए ईसाई धर्मगुरु से राय लेकर इसकी इजाजत दी जा सकती है. इसके बाद इस मामले को लेकर अधिकारी फादर सीजू जार्ज के पास पहुंचें तो उन्होंने स्वर्गीय पॉल की इच्छा और उनके परिवार की संवेदनाओं को देखते हुए जॉली पॉल की मांग को सहमति प्रदान कर दी. इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर और चिकित्साधिकारी की उपस्थिति में कब्र से शव को खुदवाकर उसके अवशेष सील बंद पालीथीन में जौली पॉल को सौंप दिए गए. ताकि वह अपने मूल निवास केरल में जाकर अपने पति को वहां के कब्रिस्तान में उनकी इच्छानुसार दफन कर सकें.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

12 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

54 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago