फोटो-सोशल मीडिया
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में डीजे संचालक से मारपीट कर रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने महाकाल ग्रुप के चार सदस्यों पर लूट का केस दर्ज किया है. इस ग्रुप के संचालक के साथ ही ग्रुप के अन्य सदस्यों को भी पुलिस तलाश कर रही है. इस मामले में पुलिस दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी सामने आ रही है कि यहां पर कुछ लोगों ने व्हाट्सअप पर महाकाल नाम से ग्रुप बना रखा है और इसमें कई लोग जुड़े हुए हैं और किसी भी घटना को अंजाम देने के लिए ये ग्रुप के सभी सदस्य संचालक के एक इशारे पर तैयार हो जाते हैं.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इलाके के करमहा बुजुर्ग निवासी विजय गुप्ता डीजे की बुकिंग का काम करते हैं. रोज की तरह बीते रविवार को भरवलिया में बुकिंग का काम समाप्त करके रात बारह बजे डीजे का सामान पिकअप पर लाद कर घर लौट रहे थे. आरोप है कि महाकाल ग्रुप के सदस्य आलोक यादव, राजेश यादव, सूरज यादव एवं मुनीत जायसवाल निवासी जैनपुर टोला ने असनहिया गांव से थोड़ी दूरी पर उनको रोककर गाली दी और फिर मारने-पीटने लगे. उन लोगों ने डीजे लाइट व मशीन तोड़ने के अलावा 45 हजार रुपये भी छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए.
इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत डायल 112 पर की. कुछ लोगों पर आरोप है कि महाकाल ग्रुप बनाकर आए दिन लोगों के साथ इस ग्रुप के लोग मारपीट व लूट करते हैं और इलाके में दहशत का माहौल बना रखा है. शिकायत के बाद तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने मंगलवार की रात आरोपियों के खिलाफ मारपीट कर लूट, धमकी देने और तोड़फोड़ की धारा में केस दर्ज कर लिया है. एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पुलिस अब महाकाल ग्रुप के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है. हिरासत में लिए गए आरोपितों के मोबाइल फोन में मिले नंबरों के आधार पर पुलिस ग्रुप के सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही अधिकांश सदस्यों ने अपने मोबाइल फोन से व्हाट्सअप डेटा डिलीट कर दिया है. वहीं कुछ मोबाइल फोन में ग्रुप के सदस्यों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं. इसके आधार पर पुलिस सक्रिय सदस्यों को चिह्नित करने में लगी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…