देश

Atiq Ahmed के काले कारनामों का खुल रहा है राज, अब सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन, यहां जानें

Atiq Ahmed News: उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद की भले ही कई महीनों पहले हत्या हो गई, लेकिन अभी-भी पुलिस उसके काले कारनामों और बेनामी सम्पत्तियों की छानबीन में लगी है. पुलिस हर एक दिन किसी न किसी राज से पर्दा उठा रही है. इसी क्रम में उसके पाकिस्तान कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है. पुलिस को मालूम हुआ है कि, प्रयागराज के म्योर रोड पर करोड़ों की जमीन उसने हड़प ली थी और इसके लिए पाकिस्तान के कराची से सुहैल सिद्दीकी को बुलाकर साजिश रची थी.

बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में बदमाशों ने अतीक अहमद के साथ ही उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि इसकी जांच भी जारी है, तो वहीं अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के कई महीने बाद भी उसकी काली कमाई के तमाम राज सामने आ रहे हैं. जांच में पुलिस को मालूम चला है कि, करोड़ों रुपये के जमीन को हड़पने के लिए दोनों भाई ने कराची से सुहैल सिद्दीकी को बुलाकर उसे सामने खड़ा कर दिया और जाली दस्तावेज बनाकर उसे हथिया लिया था.

ये भी पढ़ें- Mathura News: 6 दिसंबर को लेकर मथुरा प्रशासन सतर्क, किए जा रहे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3 दर्जन से ज्यादा लोग पाबंद

प्रोफेसर की थी पुश्तैनी जमीन

खबरों की मानें तो जिस जमीन को अवैध तरीके से माफिया अतीक ने अपने कब्जे में कर लिया था वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अरबी के प्रोफेसर की पुश्तैनी जमीन थी. इस संबंध में प्रयागराज के कैंट थाने में मामला भी दर्ज हुआ था. इसके मुताबिक इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अरबी के प्रोफेसर की ये करोड़ों रुपये की जमीन म्योर रोड पर थी. इस जमीन पर अतीक काफी वक्त से बुरी नजर रखे हुए था. इस मामले को लेकर जानकारी सामने आई है कि, उन्होंने ये जमीन वसीयत बनवाकर अपने भाई लाल शुक्ल को दे दी थी और उसके बाद पाकिस्तान चले गए थे और कराची शहर में बस गए.

साल 1996 का है मामला

बताया जा रहा है कि जब इसकी जानकारी अतीक को लगी तो वो साल 1996 का था. अतीक इस जमीन को हड़पना चाहता था और इसीलिए उसने इसके लिए एक साजिश रची और पूरी रणनीति के तहत अपने गुर्गों को इस काम में लगा दिया और फिर पाकिस्तान के रहने वाले सुहेल सिद्दीकी नामक के व्यक्ति का इस्तेमाल इस जमीन को कब्जा करने के लिए किया.

गुर्गों ने की मारपीट, मांगी रंगदारी

मीडिया सूत्रों के मुताबिक अतीक के इशारे पर उसके गुर्गों ने लाल शुक्ल के परिवार पर धावा बोल दिया और मकान खाली करने के लिए धमकी देने लगे. मना करने पर परिवार के साथ मारपीट की और 1 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर मकान खाली करने के लिए कहा. पहले तो परिवार डर गया, लेकिन बाद में हिम्मत दिखाते हुए पीड़ित परिवार ने अतीक-अशरफ सहित उसके गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी. फिलहाल इस मामले में जांच अभी जारी है,माना जा रहा है कि पुलिस इस केस में कई नए खुलासे भी कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

12 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

27 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

58 minutes ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

58 minutes ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago