देश

UP News: रेप सर्वाइवर से घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई महिला इंस्पेक्टर, निठारी कांड में इस वजह से हुई थीं बर्खास्त

UP News: यूपी में एक बार फिर से खाकी शर्मसार हुई है. यहां बदायूं जिले के इस्लामनगर थाने में इंस्पेक्टर क्राइम पद पर तैनात सिमरनजीत कौर को मंगलवार (28 मई) को एंटी करप्शन टीम (ATS) ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, एक रेप सर्वाइवर ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी. इसके बाद महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ एक्शन लिया गया. आरोप है कि वह एक लाख रुपये पहले वसूल चुकी थीं. फिलहाल टीम ने इंस्पेक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर के खिलाफ पहले भी कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है. उन्हें नोएडा के निठारी कांड की विवेचना में लापरवाही बरतने को लेकर बर्खास्त कर दिया गया था. उस समय वह सब-इंस्पेक्टर थीं. फिर करीब 8 साल बाद कोर्ट के आदेश के बाद वह बहाल हो गईं और प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बन गईं. कुछ दिन वह बरेली में तैनात रहीं. फिर लोकसभा चुनाव से पहले उनको बदायूं भेजा गया था. तभी से वह यहां इस्लामनगर थाने में इंस्पेक्टर क्राइम की जिम्मेदारी संभाल रही थीं.


ये भी पढ़ें: MP News: छिंदवाड़ा में मां-पत्नी सहित 8 लोगों की सामूहिक हत्या करने के बाद आरोपी ने भी लगाई फांसी, 21 मई को ही हुई थी शादी, गांव में मचा कोहराम, CM ने दिए जांच के आदेश


जानें क्या है मामला

बता दें कि बलात्कार मामले में फैसले का दबाव बनाने के लिए आरोपी की पत्नी ने रेप सर्वाइवर के खिलाफ रंगदारी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया था. इस मामले की विवेचना सिमरनजीत कौर के पास थी. उन्होंने विवेचना की तो महिला के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले.

एफआर लगाने के लिए की पीड़िता से रुपए की मांग

सिमरनजीत कौर ने रेप सर्वाइवर से मुदकमे में एफआर लगाने के लिए रुपयों की मांग की थी. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, वह सर्वाइवर से एक लाख रुपये ले चुकी थीं और फिर से एक लाख रुपये की मांग कर रही थीं. इससे परेशान होकर रेप सर्वाइवर ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी. इसके बाद महिला इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा गया. इस मामले में बिनावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

6 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

31 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

42 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago