विकेट का जश्न बनाते मार्क वुड
ENG vs AUS 4th Test: इंग्लैंड की आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट के चौथे दिन सीरीज को जिंदा रखने की कोशिशों पर बारिश ने पानी फेर दिया. मैनचेस्टर में चौथे दिन बारिश के कारण दो सत्र का खेल नहीं हो सका. पूरे दिन में केवल 30 ओवर ही खेले जा सके और बारिश के कारण सुबह और अंतिम सत्र का खेल खराब हो गया. पांचवें और अंतिम दिन भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है जिससे मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है.
जो रूट ने आस्ट्रेलिया के शतकवीर मार्नस लाबुशेन (111 रन) को आउट किया जिससे सीरीज जीवंत रखने के लिए इस मैच में जीत हासिल करने की कोशिश में जुटी इंग्लैंड को राहत मिली. चाय तक आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 214 रन बना लिये थे जिससे वह इंग्लैंड से 61 रन से पिछड़ रही है. इसके बाद खेल नहीं हो सका.
मिचेल मार्श 31 रन बनाकर खेल रहे हैं और कैमरून ग्रीन तीन रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं. इंग्लैड को ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट जल्द झटकने होंगे लेकिन इसके पहले उन्हें बारिश न होने की दुआ करनी होगी. पांचवें दिन मैच नहीं हो सका या 2-1 से आगे चल रही आस्ट्रेलिया इस मैच को ड्रा करा लेती है तो वह एशेज खिताब बरकरार रखेगी.
इसके पहले, लगातार बारिश के बावजूद खेल दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर शुरु हुआ.आस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 113 रन से खेलना शुरु किया. लाबुशेन और मिचेल मार्श के बीच 103 रन की भागीदारी से घरेलू टीम की मैच जीतने की उम्मीद टूटती दिख रही थी. लाबुशेन ने 111 रन की पारी खेली और विदेशी सरजमीं पर यह उनका दूसरा सैकड़ा है.
ये भी पढ़ें: Emerging Asia Cup के फाइनल में भारत और पाकिस्तान, 23 जुलाई को कोलंबो में होगा महामुकाबला
हालांकि चाय से15 मिनट पहले लाबुशेन ने रूट की ऑफ स्पिन गेंद पर बल्ला छुआकर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को कैच थमा दिया. रूट ने खराब रोशनी के कारण गेंदबाजी की क्योंकि अंपायरों ने तेज गेंदबाजों को गेंदबाजी से रोक दिया. लाबुशेन को इस दौरान 93 रन पर जीवनदान मिला और इसका फायदा उठाते हुए उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया.
-भारत एक्सप्रेस
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…