देश

UP News: बुलंदशहर में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के तीन स्‍लैब गिरे, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, लगाया ये आरोप

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नरसेना क्षेत्र के गजरौला गांव में गंगा नदी पर एक निर्माणाधीन पुल के तीन स्लैब गिरने के बाद यूपी में सियासत गरम हो गई है. हालांकि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. इस घटना को लेकर शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले में जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी है. तो वहीं इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने निशाना साधा है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावी चंदा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है.

इस घटना को लेकर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने शनिवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, ‘‘गजरौला गांव में गंगा नदी पर अमरोहा को जोड़ने वाला पुल बन रहा है, जिसमें कल रात तीन स्लैब डाले गए थे जो क्षतिग्रस्‍त होकर गिर गए. कोई जनहानि नहीं हुई है.’’ डीएम ने आगे जानकारी दी है कि शुक्रवार रात लगभग 11 बजे काम खत्म हुआ था. उसके बाद मौसम खराब हुआ और स्लैब क्षतिग्रस्त होकर गिर गए, वहां कोई व्यक्ति नहीं था.

ये भी पढ़ें-Mukhtar Ansari: अम्मी-अब्बू की कब्र के पास ही मुख्तार अंसारी सुपुर्द-ए-खाक, भीड़ ने लगाए जिंदाबाद के नारे

दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई

उन्होंने आगे कहा कि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में समिति बना दी है जो जांच करेगी और अगर कोई दोषी होगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पुल ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्‍ट्रक्‍शन) पद्धति पर बन रहा है और इसकी गुणवत्ता की समय-समय पर जांच भी कराई जाती रही है. कल ही तीनों स्लैब डाले गए थे और रात में मौसम भी खराब होने के बाद स्लैब गिर गया. इन सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए जांच समिति जो विवरण देगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने पुल के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि पुल के खंबों को कोई क्षति नहीं हुई है.

सपा प्रमुख ने कही ये बात

तो दूसरी ओर सपा प्रमुख एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “जनता पूछ रही है भाजपा ने ठेके के बदले में जो ‘चुनावी चंदा’ लिया है उसमें उस ठेकेदार ने कितना दिया जिसके द्वारा बुलंदशहर में गंगा जी पर बनाया जा रहा पुल निर्माण के दौरान ही टूट कर गिर गया? ” इसके आगे अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘काम की गुणवत्ता से खिलवाड़ करके, भाजपा लोगों के जीवन से खेल रही है.’’

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

29 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

34 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago