अवैध खनन में हुई कार्रवाई
सुभाष सिंह
UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में अवैध खनन करने वाले ठेकेदार के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद से खनन माफियाओं के बीच हड़कम्प मच गया है. जिले के गोसाईगंज कोतवाली इलाके में अवैध रूप से बालू खनन करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार हो रही कार्रवाई के क्रम में मंगलवार आधी रात के बाद खनन विभाग व अयोध्या पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मौके पर मौजूद 63 ट्रक, 2 पोकलैंड और जेसीबी को सीज कर दिया है. साथ ही ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
बता दें कि जिले में अवैध खनन को लेकर तमाम शिकायतें जिला प्रशासन और पुलिस को मिल रही थीं. इसी के बाद एक सूचना पर मंगलवार की आधी रात के बाद जिले के गोसाईगंज कोतवाली इलाके में छापेमारी की गई. जानकारी सामने आ रही है कि छापेमारी के दौरान ही इलाके में बालू का अवैध खनन हो रहा था. इस दौरान मौके पर खनन में लगी 67 गाड़ियों को सीज कर दिया गया है, जिसमें से 63 ट्रक व दो पोकलैंड के साथ अन्य जेसीबी शामिल हैं. तो वहीं ठेकेदार साहबदीन यादव के खिलाफ बुधवार को गोसाईगंज कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है.
जिला खनन अधिकारी डॉ. दीपक कुमार के मुताबिक दिलासीगंज के पास बेगमगंज कस्बा में बालू खनन के लिए ठेकेदार साहबदीन निवासी महमदपुर को ठेका दिया गया था. ठेकेदार को 27,315 घन मीटर की लिमिट निर्धारित की गई थी, जिसमें से ठेकेदार ने पंद्रह हजार घन मीटर का खनन भी कर लिया था. उन्होंने आगे बताया कि ठेकेदार ने पन्द्रह हजार घन मीटर का खनन तो कर लिया, लेकिन रॉयल्टी केवल 2500 घन मीटर की ही काटी थी.
इसी सूचना को लेकर मंगलवार की रात को दो बजे एसडीएम सदर, नायब तहसीलदार, सीओ सदर व खनन अधिकारी ने राजस्व विभाग, महराजगंज व कोतवाली गोसाईगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. टीम को देखते ही खनन करने वालो में हड़कंप मच गया. छापेमारी के दौरान मौके पर मिले 63 ट्रक, दो पोकलैंड व दो जेसीबी को सीज कर दिया और ठेकेदार साहबदीन यादव के खिलाफ गोसाईगंज कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है. जिला खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जा रहा है, जो भी अवैध खनन करता पकड़ा गया, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…
देवास के चंदाना और बिंजाना गांवों में 13 लोगों की संदिग्ध मौतों के बाद मामला…
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…