इमारत से उठती लपटें
अवनीश कुमार
Lucknow: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के वृद्धवस्था मानसिक रोग विभाग के निर्माणधीन भवन की ऊपरी मंजिल पर आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई है. आनन-फानन में भवन के नीचे चल रहे ओपीडी से मरीजों को बाहर निकाला गया है. भवन के ऊपरी हिस्से में शटरिंग का काम हो रहा था तभी अचानक आग लग गयी. फिलहाल आग के कारणों का पता अभी नहीं चल सका. इसकी जांच की जा रही है.
इस घटना के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पताल व मेडिकल संस्थानों में आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही समय-समय पर मॉकड्रिल करने के लिए भी कहा है. उन्होंने ये भी कहा है कि, इसमें अधिकारी किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें. वार्डों में आग से बचाव के इंतजाम किये जायें. पुरानी व जर्जर वायरिंग दुरुस्त कराई जाये. उन्होंने कहा है कि इसमें रोगी कल्याण समिति के बजट का इस्तेमाल नियमानुसार कर सकते हैं. वहीं जानकारी सामने आ रही है कि, तेज हवा और भीषण गर्मी के बीच आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलने लगी, जिससे मरीजों और तीमारदारों के बीच हड़कम्प मच गया. वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया है.
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां बुलाई गई थीं. इस दौरान 10 से 12 फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया. इस सम्बंध में कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अस्पताल में अफरा-तफरी मची हुई है.
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सभी जिलों के सीएमओ, अस्पताल के सीएमएस व मेडिकल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये. डिप्टी सीएम ने कहा कि गर्मी में आग लगने जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ जाती हैं. ऐसे में खास एहतियात बरतें. आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम कर लें. फायर फाइटिंग सिस्टम की क्षमता को परखें, मॉकड्रिल करें. कर्मचारियों को आकस्मिक दशा में आग से बचाव हेतु प्रशिक्षित करें. इमरजेंसी गेट आदि के बारे में दिशा-निर्देश दीवारों पर चस्पा करायें.
डिप्टी सीएम ने कहा कि बिजली की वायरिंग, बोर्ड, स्विच आदि भी समय-समय पर चेक करायें. सेंट्रल एयरकंडीशन के संचालन में भी मानकों की अनदेखी न करें. उन्होंने आगे कहा कि निर्माणाधीन भवनों की तरफ बिना जरूरत मरीज-तीमारदार न जाने पायें. अस्पतालों में व्यवस्था बनाये रखने में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…