देश

UP News: मेरठ कोल्ड स्टोरेज हादसा मामले में पूर्व बसपा विधायक समेत तीन पर FIR, 7 मजदूरों की मौत और अन्य गम्भीर रूप से घायल

Meerut News: यूपी के मेरठ जिले में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दौराला में डीपीएस स्कूल के पीछे स्थित जनशक्ति कोल्ड स्टोरेज की इमारत के धराशायी होने के मामले में मालिक व बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शुक्रवार दोपहर अमोनिया गैस का कंप्रेशर फटने से पांच मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई थी, जिसमें 25 मजदूर दब गए थे. इस घटना में सात की मौत हो गई थी और अन्य 12 गम्भीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं अन्य 6 को मामूली चोट आई थी, जिनको ट्रीटमेंट के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी.

इस कोल्ड स्टोरेज हादसे के बाद ही इसे सील कर दिया गया है. पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज मालिक चंद्रवीर सिंह, मैनेजर सुरेश राणा और टेक्नीशियन के खिलाफ धारा 304A सहित तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. बता दें कि इस बड़ी घटना में 7 मजदूरों की मौत हो गई है. 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे और सभी कोमा में चले गए थे.

बताया जा रहा है कि तीन कोमा से बाहर आ गए हैं और उनको आईसीयू से बाहर कर दिया गया है, लेकिन 9 मजदूरों की जान अभी भी खतरे में बताई जा रही है. जानकारी सामने आ रही है कि सभी मजदूर जम्मू के उधमपुर के रहने वाले थे. इसलिए इसकी जानकारी जम्मू के उधमपुर जिले के प्रशासन को दी गई है. बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई, सभी मजदूर अपने काम के पहले ही दिन एक साथ बैठकर खाना खा रहे थे. इस घटना के बाद पास के स्कूल को बंद करा दिया गया है. साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder: पुलिस ने माफिया अतीक के दो बेटों समेत 7 को उठाया, भाई पर पैनी नजर, बमबाज गुर्गों की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम ने दी राहत

घटना के बाद ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची थी और देर रात का मलबा हटाकर फंसे मजदूरों को निकाला था. 15 घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया था, जहां सात को मृत घोषित कर दिया गया था. अन्य घायलों का इलाज चल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

4 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

16 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

20 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

40 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

1 hour ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago