सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो ट्विटर)
UP News: प्रदेश में चल रहे यूपी विधानसभा सत्र में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामचरितमानस विवाद पर सपा को घेरा और कहा कि अवधी और बुंदेलखंडी के लिखे शब्द ‘ताड़ना’ और ‘शूद्र’ का गलत मतलब निकाला गया. शूद्र का मतलब श्रमिक से और ताड़ना का अर्थ देखना होता है. तुलसीदास के रामचरितमानस को कुछ लोगों ने फाड़ने का काम किया, यही घटना अगर किसी दूसरे मजहब के साथ हुई होती तो, देखते क्या होता.
सीएम योगी ने कहा, “धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस तुलसीदास ने जिस कालखंड में लिखा. उसमें उन्होंने एक ग्रंथ से समाज को जोड़ दिया था. मगर आज कुछ लोगों ने रामचरितमानस को फाड़ने का प्रयास किया है, जिसकी मर्जी आए, हिंदुओं का अपमान कर दे.” उन्होंने कहा, “मैं मॉरिशियस में प्रवासी भारतीय के आयोजन में गया था. मैंने उनसे पूछा कि क्या आपके पास कोई धरोहर है, उन्होंने रामचरितमानस को दिखाया. मैंने पूछा कि आपको पढ़ना आता है? उन्होंने कहा कि हम पढ़ना नहीं जानते, लेकिन यही हमारी विरासत है. हम जानते है कि रामचरितमानस अवधी में रची गई. क्या उसके शब्दों का सही मतलब भी इन्हें (सपा) पता है.”
पढ़ें ये भी- UP: “शर्म तो तुम्हें करनी चाहिए, जो अपने बाप का सम्मान नहीं कर सके…” जब सदन में अखिलेश पर गुस्से में लाल हुए CM योगी
सीएम योगी ने आगे कहा, “सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर लग रहे हैं. क्या ये सही है? ये कृष्ण की धरती है, संगम की धरती है, राम की धरती है. यहां रामायण जैसे ग्रंथ रचे गए. ऐसे ग्रंथों को जलाया गया. क्या देश-दुनिया में रहने वाले हिंदुओं को अपमानित करने काम नहीं कर रहे हैं. तुलसीदास ने जिस संदर्भ में लिखा उसे समझना चाहिए.”
बता दें कि पिछले करीब डेढ़ महीने से सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य श्रीरामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए इसमें लिखी कई चौपाइयों को हटाने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखकर चौपाइयों को संशोधित करने या हटाने की मांग की थी. इस मामले को लगातार हवा देने के लिए सपा द्वारा विवादित पोस्टर सपा कार्यालय के बाहर लगाए जा रहे हैं और चौपाइयों को हटाने की मांग की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…