देश

UP News.”करिश्मा मेरी है, बारात लेकर मत आना… श्मशान बना दूंगा”, सिरफिरे आशिक ने दूल्हे के घर के बाहर लगाया पोस्टर

Hapur News. सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लिखा है, “कान खोलकर सुन मोन्टू सिंह दुल्हे राजा, करिश्मा मेरी है. बारात लेकर मत आना, नहीं तो जिंदा नहीं बचेगा. बारात श्मशान बना दूंगा, जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खानी हो, वही बारात के साथ आए.अभी केवल हल्का सा ट्रेलर देकर जा रहा हूं. बाकि फिल्म बारात में चलेगी….”

यह मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का बताया जा रहा है. यहां के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक कथित प्रेमी द्वारा दूल्हे के घर पर धमकी भरे ये पोस्टर चिपकाए गए हैं, जिससे पूरा परिवार भय में है. इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार जय सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

इस सम्बंध में हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. जांच में सामने आया है कि जिस युवक द्वारा पोस्टर लगाए गए हैं, उसका पारिवारिक मामला है. पारिवारिक रंजिश के चलते इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं. फिलहाल आगे की जांच पुलिस अभी कर रही है और कुछ संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर पूछताछ भी की जा रही है. इसी के साथ पुलिस ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिलाया कि शादी में पुलिस तैनात रहेगी. बता दें कि विवाह कार्यक्रम 17 फरवरी को होना है और इस घटना के बाद से पीड़ित पक्ष चिंतित व परेशान है.

दूल्हे के घर के बाहर धमकी भरा पोस्टर लगाया

जानकारी सामने आई है कि आरोपित ने सिंभावली थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में आशिक द्वारा पोस्टर लगाए हैं, जिस पर लिखा है, “कान खोलकर सुन मोन्टू सिंह दुल्हे राजा करिश्मा मेरी है. बारात लेकर मत आना, नहीं तो जिंदा नहीं बचेगा. बारात शमशान बना दूंगा, जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खानी हो, वही बारात के साथ आए.अभी केवल हल्का सा ट्रेलर देकर जा रहा हूं. बाकि फिल्म बारात में चलेगी….”

ये भी पढ़ें: Delhi: 12वीं के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या, दो गुटों के बीच झगड़े में गई छात्र की जान, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मालूम हो कि फिल्मी डायलॉग की तरह लिखे इस पोस्टर को दूल्हे के घर के साथ ही आस-पास के क्षेत्र में भी चिपकाया गया है, जिससे न केवल दूल्हे का घर बल्कि पूरा गांव दहशत में है. पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेने के बाद पीड़ित पक्ष को सुरक्षा का भरोसा जताया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

17 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

18 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

30 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

37 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago