देश

UP News: आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, विकास कार्यों के साथ ही कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

UP News: प्रदेश के हर जिले को मजबूत और विकसित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक करके हर जिले का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में दो दिवसीय दौरे के तहत वह गुरुवार को वाराणसी पहुंचेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. सीएम 17 और 18 अगस्त को वाराणसी का दौरा करेंगे.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय (17-18 अगस्त) दौरे के चलते गुरुवार को वाराणसी पहुंचेंगे. जानकारी सामने आ रही है कि, मुख्यमंत्री विकास कार्यों के साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और इसी के साथ विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे. इसी के साथ ही सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और लोगों के मुलाकात करेंगे. जानकारी सामने आ रही है कि, प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर गुरुवार को अपराह्न चार बजे बीएचयू के हेलीपैड पर उतरेगा. वाराणसी से जानकारी सामने आ रही है कि, मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस चुस्त हो गई है. इसी के साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तमाम तैयारी की जा रही है. वहीं ये भी खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक के बाद रात में ही जलकल के भेलूपुर परिसर में पेय जलापूर्ति कार्य का निरीक्षण भी करेंगे. इसी के साथ जानकारी सामने आ रही है कि शुक्रवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में वाई-20 सम्मेलन के शुभारम्भ सत्र में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें- Supreme Court: अपील, दलील और फैसलों में महिलाओं के लिए नहीं इस्तेमाल होंगे प्रॉस्टिट्यूट, हाउस वाइफ और अफेयर जैसे शब्द, CJI ने जारी की हैंडबुक

देखें दो दिवसीय दौरे का पूरा शेड्यूल

गुरुवार को शाम 4 बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री बीएचयू स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे और फिर यहां से सामनेघाट स्थित अपना घर आश्रम पहुंचेंगे और फिर वहां से बीएचयू हेलीपैड से हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान आएंगे. जानकारी सामने आ रही है कि, इसके बाद सीएम सर्किट हाउस के सभागार में शाम को 6 से 8 बजे तक विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे. इसके बाद यहां से बाबा कालभैरव और विश्वनाथ का दर्शन और पूजन करेंगे. इसके बाद रात में करीब 9 बजे भेलूपुर जलकल में निरीक्षण करने के लिए पहुंचेंगे और फिर यहां से फिर सर्किट हाउस पहुंचेंगे. यहां रात में विश्राम करेंगे और फिर शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे सीएम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर वह वाई-20 सम्मेलन के शुभारम्भ में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वह करीब एक घंटे यहां रहेंगे और फिर यहां से निकलकर पुलिस लाइन हेलीपैड जाएंगे और फिर यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago