देश

‘Gadar-2’ देखने के दौरान हुआ AC बंद, थिएटर में चलने लगे लात-घूसे, वीडियो हुआ वायरल

Kanpur: ‘गदर-एक प्रेम कथा’ के 22 साल के बाद एक बार फिर से सनी देओल की ‘गदर 2’ आने के बाद प्रशंसक इसे देखने के लिए सिनेमा हाल में उमड़ रहे हैं. वहीं फिल्म को लेकर जमकर लात-घूसे भी चल रहे हैं. ताजा खबर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आ रही है, यहां फिल्म देखने के दौरान सिनेमाघर के अंदर ही बवाल हो गया.

जूही थाना अंतर्गत स्थित साउथ एक्स मॉल के पीवीआर सिनेमा हॉल में बड़ी संख्या में दर्शक गदर-2 फिल्म देख रहे थे. इसी दौरान AC फेल हो गया. इस पर कुछ लोगों ने टिकट का पैसा वापस मांगा. इसी के बाद उन लोगों की मैनजर से कहासुनी हो गई और फिर विवाद इतना बढ़ा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई और फिर जमकर गाली-गलौज और मारपीट हो गई. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने भी मारपीट जारी रही. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि पुलिस मारपीट करने वालों को अलग कर रही है, लेकिन वे मारपीट करने में जुटे हुए हैं.

दर्शकों ने आरोप लगाया है कि मॉल में तैनात बाउंसरों ने उनको जमकर पीटा है. कइयों को इस घटना में चोट भी आई है. पुलिस के आने पर बाउंसर मौके से भाग निकले. वहीं अब पीड़ित ने बाउंसरों पर कार्रवाई की मांग की है और AC ना चलने की शिकायत भी की है. इसी के साथ कुछ दर्शकों ने बताया कि कई लोगों के पैसे भी थिएटर वालों ने वापस किए फिर धक्का मार कर बाहर निकाल दिया. इस पूरे मामले में जूही थाना इंचार्ज ने मीडिया को जानकारी दी कि दर्शकों की तरफ से देर रात तहरीर मिलने के बाद साउथ एक्स मॉल के स्टाफ पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव को लेकर मायावती ने दिए ये संकेत, अब इस सीट पर भाजपा या सपा…किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा?

बागपत में भी हो चुकी है मारपीट

बता दें कि दो दिन पहले ही इस फिल्म के दौरान बागपत जनपद के बड़ौत में भी मारपीट की खबर सामने आई थी. नगर के आई म्यूजिका मल्टीप्लेक्स में बॉलीवुड फिल्म गदर-2 के एक शो के दौरान दर्शकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी. इस पूरे मामले को लेकर मल्टीप्लेक्स के मैनेजर सुधाकर ने बताया कि गदर-2 फिल्म के पहले ही दिन शनिवार को कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर फिल्म का शो देखने चले आए और अंदर हंगामा करने लगे थे. उधर, दूसरे दर्शकों ने पहले उन्हे शांत रहने को कहा, लेकिन जब वे नहीं माने तो मारपीट शुरू हो गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

IT से लेकर AI तक… पीएम मोदी ने गिनाईं कर्नाटक की उपलब्धियां, केरल के लोगों के जज्बे को भी किया सलाम

Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…

5 minutes ago

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

41 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

60 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

2 hours ago