देश

UP News: CM योगी ने होली पर दिया तोहफा, 76 नई राजधानी एक्सप्रेस और 39 साधारण बसों को दिखाई हरी झंडी

UP News: शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने होली का तोहफा प्रदेशवासियों को दिया, ताकि त्योहार में घर जाने वालों को किसी तरह की कोई परेशानी यात्रा करने में न हो. इसलिए होली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 76 नई राजधानी एक्सप्रेस बसें और 39 साधारण बसों को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद रहे.

आमजन की यात्राओं को सुगम बनाने के क्रम में लखनऊ में कुल 115 राजधानी व सामान्य बसों के लोकार्पण एवं ऑनलाइन रिजर्वेशन एप ‘UP-RAAHI’ के शुभारंभ के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवहन निगम के स्वर्ण जयंती पर विभाग को बधाई दी. इसके साथ ही कहा कि 50 वर्षो से जो उपलब्धि मिली है उसमें एक और उपलब्धि जुड़ रही है. परिवहन निगम के कार्यों क़ो हमेशा से जानने का अवसर मिला है. कुम्भ के दौरान 24 करोड़ यात्रियों क़ो सुगम यात्रा परिवहन निगम ने दी थी.

सीएम योगी ने कहा कि “कोरोना के समय इमरजेंसी में परिवहन की बैठक बुलाई और सभी ने लोगों को घर तक पहुंचाने का बीड़ा भी परिवहन निगम ने उठाया था. परिवहन निगम की बसें आज परिवहन की कार्यशाला में बन रही है यह बड़ी उपलब्धि है. 100 करोड़ रुपये एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डों को विकसित करने का पैसा जारी किया गया है. 75 जनपदों के लिए राजधानी बस सेवा यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा है.”

इसके साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि “होली पर बेहतर परिवहन सेवा ही लोगों को चाहिए. लोग आसानी से होली, दीपावली, रक्षाबंधन, रामनवमी आदि त्योहारों पर अपने घर जा सकें और अपनों से मिल सकें. इसके लिए प्रदेश सरकार जो व्यवस्था कर सकती है वो कर रही है. सरकार लोगों को अपनों से मिलाने का काम कर रही है.”

पढ़ें इसे भी- Azam Khan को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, योगी सरकार को झटका, खारिज की ये याचिका

परिवहन निगम को दी सलाह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर परिवहन विभाग को सलाह देते हुए कहा कि “ड्राइवर और परिचालक का नियमित मेडिकल चेकअप कराएं. परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को इस पर मिलकर काम करना चाहिए. मेडिकल चेकअप के बिना ड्राइवर और परिचालक की स्थिति का आंकलन नहीं किया जा सकता है.”

एक ही दिन में पहुंचाएगी गंतव्य तक

बता दें कि राजधानी बस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आप बस सेवा सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक की स्थिति में सभी जिलों से लखनऊ में पहुंच जाएगी. शाम 5 बजे लखनऊ से यह अपने-अपने जिलों के लिए रवाना होंगी. ऐसे में यात्री लखनऊ में अपने किसी भी काम के लिए आता है तो उसके पास एक दिन में ही काम कर वापस लौटने का सुनहरा मौका रहेगा. लखनऊ में रूम पर होटल या गेस्ट हाउस पर खर्च करने वाले मद का पैसा बचेगा. इन बसों से प्रदूषण कम होगा. इन 75 बसों के अलावा 39 अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा हालांकि असाधारण बस सेवा होगी. इसमें यूपीएसआईडीसी के वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी रहेगी. इसी के साथ मोबाइल से ही खाना व नास्ता का आर्डर यात्री दे सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago