देश

CM Yogi के नाम एक और कीर्तिमान, UP के लगातार सबसे अधिक समय तक रहने वाले बनें मुख्यमंत्री

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का भारतीय राजनीति (Indian Politics) में क्या महत्व है यह किसी से बताने या कहने की बात नहीं है क्योंकि बिना उत्तर प्रदेश के देश की राजनीति में अपनी ताक़त दिखा पाना किसी राजनैतिक दल के बस की बात नहीं है.

राजनीति में कुछ मिथक होते हैं तो कुछ कथानक लेकिन उन सभी मिथकों को तोड़ने का रिकॉर्ड भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नाम पर दर्ज है. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद के नोएडा में कोई भी मुख्यमंत्री जाने से डरने लगा था, क्योंकि लोगों का यह मानना था कि मुख्यमंत्री रहते जो वहां गया वह भी अगले कार्यकाल में मुख्यमंत्री नहीं बन पाया. लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात की परवाह किए बगैर वहां जाने का मन बनाया एवं दर्जनों बार गये भी और तो और उन्होंने फिर से अगले कार्यकाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली.

देश में वर्तमान राजनीति में उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की क्या भूमिका है यह किसी से छुपी नहीं है. गोरक्षनाथ पीठ के महंथ एवं गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से लगातार 5 बार सांसद (Member of Parliament) रहे योगी आदित्यनाथ ने जब 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद की शपथ ली तबसे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की राजनीति में भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है.

सीएम योगी के नाम एक और रिकॉर्ड

योगीराज में कानून व्यवस्था की सख़्ती की मिसालें अन्य राज्यों में दी जाने लगीं और तो और उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था के मॉडल को अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपनाया भी. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री के पद पर लगातार सबसे ज्यादा समय तक रहने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह कीर्तिमान कांग्रेस के नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर संपूर्णानन्द (Dr Sampurnanand) के नाम पर दर्ज था. अगर आंकड़ों पर नज़र डालें तो आंकड़े कुछ ऐसे हैं.

तीन साल से ज्यादा समय तक रहने वाले सीएम

योगी आदित्यनाथ 5 वर्ष 347 दिन (पदस्थ) -भाजपा
डॉ. संपूर्णानन्द 5 वर्ष 345 दिन -कांग्रेस
अखिलेश यादव 5 वर्ष चार दिन -सपा
मायावती 4 वर्ष 307 दिन -बसपा
मुलायम यादव 3 वर्ष 257 दिन -सपा

इन आंकड़ों का अगर बारीकी से अध्ययन किया जाए तो यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि 90 के दशक से भले उत्तर प्रदेश, बिहार में क्षेत्रीय दलों का प्रभाव रहा है. लेकिन राष्ट्रीय दलों ने अपने महत्व को समय-समय पर साबित किया है. सीएम योगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उन नेताओं में शुमार हैं जिनको भारतीय जनता पार्टी के अगले दौर के नेता के तौर पर देखा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

श्रीमद् राजचंद्र जयंती पर अमित शाह ने किया नमन, अहिंसा और आत्मबोध के संदेश को बताया प्रेरणा

श्रीमद् राजचंद्र जी की जयंती पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें नमन किया. न्होंने…

3 minutes ago

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी पढ़ाई की गुणवत्ता, यूपी में योगी सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं.…

14 minutes ago

यूरोप बॉर्डर चेक: एंट्री और एग्जिट के नए नियम, जानिए पासपोर्ट, फिंगरप्रिंट और फोटो के साथ क्या होगा

यूरोप की नई EES बॉर्डर प्रणाली शेंगेन (Schengen) देशों में प्रवेश करने और बाहर निकलने…

15 minutes ago

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

31 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

53 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

56 minutes ago