खेल

IND vs AUS: हेडन ने इंदौर पिच पर उठाए सवाल, दिया बड़ा बयान

IND vs AUS 3rd Day Test: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के लिए इस्तेमाल की जा रही पिच की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि इस तरह की पिचें खेल के लम्बे प्रारूप के लिए सही नहीं हैं. भारत ने टॉस जीतकर सूखी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था. पिच से गेंद को भारी टर्न और उछाल मिल रहा था और मेजबान टीम ने अपनी आधी टीम 45 रन तक गंवा दी और लंच तक जाते-जाते दो विकेट और गंवा दिए. भारत लंच के बाद पहली पारी में 109 रन पर सिमट गया.

हेडन ने क्या कहा-

हेडन ने पहले सत्र के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा, ऐसा होना नहीं चाहिए कि स्पिनर छठे ओवर में ही गेंदबाजी करने आ जाए. यही कारण है कि मुझे ऐसी पिचें पसंद नहीं हैं. पहले दिन गेंद इतनी नीची नहीं रहनी चाहिए और उसे इतना टर्न नहीं मिलना चाहिए. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया जीते या भारत.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS, 3rd Test Day 1: ताश के पत्तों की तरह ढहा टॉप ऑर्डर, टीम इंडिया इंदौर में 109 रन पर ढेर

इंदौर की पिच पर उठाए सवाल

धर्मशाला को तीसरे टेस्ट के लिए अनफिट पाए जाने के बाद इंदौर को इस मैच की मेजबानी सौंपी गयी. औसतन स्पिनर्स के लिए गेंद 2.5 डिग्री टर्न करती है जबकि नयी दिल्ली में यह 3.8 डिग्री था जबकि इंदौर में यह टर्न 4.8 डिग्री पहुंच गया. हेडन ने कहा, ‘यही कारण है कि मुझे ऐसी पिचों के साथ परेशानी है. एक स्पिन गेंदबाज को छठे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए नहीं आना चाहिए. 4.8 डिग्री जबरदस्त टर्न है. इतना टर्न आप तीसरे दिन देखते हैं.’

उन्होंने कहा, आपको बल्लेबाज को भी मौका देना चाहिए. पहला और दूसरा दिन बल्लेबाजी के लिए होना चाहिए. यह स्पिन गेंदबाजों का स्वर्ग नहीं होना चाहिए. खेल इतनी तेजी से नहीं आगे बढ़ना चाहिए. आपको चार या पांच दिन का टेस्ट मैच मिला है वरना जैसा चल रहा है, चलने दो. हम तीन दिन का मैच खेल लेंगे.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago