देश

UP News: बुलडोजर की ताकत से आ रहा निवेश- बोले सीएम योगी तो अखिलेश यादव की पार्टी ने पूछा- वो इन्वेस्टमेंट आसमान खा गया या धरती पी गई?

UP News: यूपी इन्वेस्टर्स समिट और प्रदेश में निवेश को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “बुलडोजर की ताकत है कि यूपी में निवेश आ रहा है”. जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम की इस बात पर पलटवार करते हुए कहा कि “बुलडोजर वाली सरकार से इन्वेस्टमेंट लाने की उम्मीद नहीं की जा सकती.”

बता दें कि एक इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ ने निवेश को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि, “बुलडोजर की ताकत है कि यूपी मे निवेश आ रहा है. बुलडोजर इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करता है. वहीं माफिया की कमर भी तोड़ता है.” इसी के साथ मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि “प्रदेश की 25 करोड़ की जनता के हित में जो होगा, वह कदम उठाएंगे. यूपी में संगठित अपराध शून्य हो गया है. प्रदेश में समानान्तर अपराध चलाने वाले माफिया अब नहीं दिखेंगे. यह प्रदेश सरकार की 6 वर्ष की बड़ी उपलब्धि है.”

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि “जाति की बात करने वाले जनादेश का अपमान करते हैं. यह सरकार जनता ने चुनी है. इसलिए जनादेश का सम्मान करना होगा.” इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि “आने वाले चार सालों में यूपी दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनेगा. वैश्विक निवेशक सम्मेलन के जरिए मिले निवेश प्रस्ताव बताते हैं कि यूपी के बारे में धारणा बदल चुकी है. जातिवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के रूप में यूपी ने खुद को साबित किया है.”

विकास और हिंदुत्व को नहीं देखा जा सकता अलग-अलग

साक्षात्कार के दौरान मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि “विकास और हिंदुत्व को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता है. दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं. प्रदेश में धर्म व अध्यात्म के क्षेत्र में भी काफी काम हो रहा है. काशी, अयोध्या और प्रयागराज को देखें. वहां लाखों युवाओं को रोजगार व नौकरी से जोड़ा गया है.” मुख्यमंत्री ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि “जिन्होंने अपने कार्यकाल में विकास नहीं किया, वे विकास का आशय क्या जानेंगे. राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन में विपक्ष का व्यवहार देश-प्रदेश ने देखा. मातृशक्ति व विधायिका के प्रति उनके आदर का भाव भी देखा गया.”

पहले देश फिर कुछ और है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि “हमारे लिए पहले देश, फिर कुछ और है. जिस दिन हर नागरिक यह सोचने लग जाएगा, उस दिन भारत को सबसे बड़ी ताकत बनने से कोई रोक नहीं पाएगा. सस्ती लोकप्रियता व वोट बैंक राजनीति, रेवड़ी बांटने व व्यक्तिगत स्वार्थ में ऐसा कुछ न करें कि ग्रोथ रेट पर असर पड़े.”

रामचरितमानस विवाद पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “जिन्होंने तुलसीदास की रामचरितमानस नहीं पढ़ी, वे ही उस पर उंगली उठाएंगे. मध्यकाल में रामचरितमानस के जरिए तुलसीदास ने भारतीय चेतना को जागृत किया. उन्होंने कहा कि हमारा राजा अकबर नहीं, हमारे राजा सिर्फ राम हैं.”

यूपी को बना दिया था उल्टा प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि “यूपी में 360 डिग्री का अंतर दिख रहा है. सर्वाधिक समय तक शासन करने वालों ने यूपी को उल्टा प्रदेश बना दिया था. पर यह अब सर्वोत्तम प्रदेश बन चुका है. सपा, बसपा और कांग्रेस ने परिवारवाद, जातिवाद के आधार पर समाज को विघटित कर विकास को बाधित किया.”

सपा ने ट्वीट कर लिखा- योगी जी कहते हैं कि बुलडोजर की ताकत से यूपी में निवेश आ रहा, अगर निवेश आ रहा तो वो निवेश आसमान खा गया या धरती पी गई ? खटारा बसों में यात्री यात्रा को मजबूर हैं. काशी क्योटो बनना था लेकिन बद से बदतर हो गया. 6 साल से योगी जी के संरक्षण में वो निवेश भाजपाई और अधिकारी खा गए क्या ?

ये भी पढ़ें- टेरर फडिंग के खिलाफ एक्शन में NIA, देशभर में 72 जगहों पर छापेमारी, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना से पूछताछ के बाद रेड

अखिलेश ने कुछ इस तरह किया पलटवार

दरअसल, सोमवार को सदन शुरू हुआ था. इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “बुलडोजर वाली सरकार से इन्वेस्टमेंट लाने की उम्मीद नहीं की जा सकती.” इसी के साथ आगे कहा कि, “भाजपा सरकार किसान, नौजवान और व्यापार को बर्बाद कर रही है. महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है. कानून व्यवस्था ध्वस्त है. भाजपा सरकार ने बहुत सपने दिखाए. बड़े-बड़े सपने दिखाए, लेकिन इन्वेस्टर्स समिट से यूपी में कुछ होने वाला नहीं है. जो सरकार रोड के गमले, फूल और पेड़ नहीं बचा पा रही है. वह क्या इन्वेस्टमेंट लाएगी. कानपुर देहात में मां-बेटी की जान चली गई. उसका कारण प्रशासन, सरकार और बुलडोजर है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

51 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago