देश

Umesh Pal Murder Case: “यूपी सरकार का दावा हवाहवाई, प्रदेश में हावी हैं गुंडे, सुरक्षाकर्मी ही सुरक्षित नहीं”, पूर्व सांसद उदित राज ने CM योगी को घेरा

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बसपा के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या होने पर पूर्व सांसद उदित राज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि “इस सरकार में सुरक्षाकर्मी ही सुरक्षित नहीं है और योगी सरकार गुंडों को भगाने का दावा करती है.” वहीं दूसरी तरफ उन्होंने मांग रखी है कि “नई संसद का नाम डॉ. भीम राव अंबेडकर के नाम पर रखा जाना चाहिए.”

मंगलवार को प्रयागराज में हुए बहुजन उत्थान महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने योगी सरकार को सवालों के कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि, “यूपी सरकार में तो सुरक्षाकर्मी ही सुरक्षित नहीं है और योगी सरकार गुंडों को भगाने का दावा करती है. उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा है कि उत्तर प्रदेश से गुंडे भाग गए, लेकिन वास्तव में गुंडे इस कदर हावी हैं कि सुरक्षाकर्मी तक सुरक्षित नहीं हैं.’’

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: साबरमती जेल में बंद माफिया करता था व्हाट्सएप पर ग्रुप चैट, माफिया के करीबियों के घरों पर PDA ने चस्पा किया नोटिस

बता दें कि उदित राज यहां उमेश पाल की हत्या का जिक्र कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने कहा कि “उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे. 24 फरवरी की शाम को हमलावरों ने उनके घर के सामने ही गोलीबारी और बमबाजी करते हुए हत्या कर दी थी. इस हमले में उमेश पाल की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई थी.” उदित राज ने कहा कि “सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों की सूची है जिन पर अपराध के 70-75 मामले दर्ज हैं और वे खुलेआम घूम रहे हैं.”

इसी के साथ कार्यक्रम में उन्होंने कई मांगों को लेकर अपनी बात रखी. इसी के साथ कहा कि “हमारी मांग है कि नयी संसद का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा जाना चाहिए. इस संबंध में तेलंगाना सरकार ने प्रस्ताव पारित कर मोदी सरकार को दे भी दिया है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

5 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

14 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

23 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

24 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

31 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

59 minutes ago