यूटिलिटी

Milk Price Hike: महंगाई ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 14 महीने में दोगुनी से ज्यादा बढ़े दूध के दाम

Milk Price Hike: देश में महंगाई इस कदर बढ़ रही है कि आम जानता की रसोई पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है. इसी कड़ी में खुदरा महंगाई दर और थोक महंगाई दर के आंकड़े सामने आए हैं. जिसमें महंगाई दर में कमी आई है. इसलिए खाद्य मुद्रास्फीति की दर भी कम हुई है. लेकिन सबसे ज्यादा चिंता की बात दूध की महंगाई है जो महीने दर महीने बढ़ती ही जा रही है. पिछले एक साल में दूध की कीमतों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और खुदरा-थोक महंगाई के आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं.

14 महीनों में दूध की महंगाई दर 136% बढ़ी

फरवरी 2023 के खुदरा महंगाई के आंकड़ों के मुताबिक दूध और उससे जुड़े उत्पादों की महंगाई दर 10 फीसदी से 9.65 फीसदी पर पहुंच गई है, जो जनवरी 2023 में 8.79 फीसदी थी. दूध और इससे जुड़े उत्पादों की खुदरा महंगाई दर 4.09 फीसदी रही. यानी 14 महीने में दूध की महंगाई दर में 136 फीसदी का उछाल आया है. फरवरी 2023 के थोक मूल्य आधारित महंगाई के आंकड़ों के मुताबिक दूध और इससे बने उत्पादों की महंगाई दर बढ़कर 10.33 फीसदी हो गई है, जबकि जनवरी में यह 8.96 फीसदी थी.

क्यों बढ़ रहे हैं दूध के दाम

दूध की कीमतों में यह इजाफा दूध की बढ़ती मांग, लागत में बढ़ोतरी और परिवहन लागत में बढ़ोतरी के कारण आया है. देश में पशुओं के लिए चारे की कमी है. मांग में बढ़ोतरी और सीमित आपूर्ति के कारण कीमतें बढ़ी हैं. गेहूं और मक्का पशुओं के चारे के मुख्य स्रोत हैं. मक्के का इस्तेमाल एथेनॉल बनाने में किया जा रहा है. जिससे आपूर्ति कम होने से इन चीजों के दाम बढ़ गए हैं. दूध के दाम बढ़ने का सिलसिला यहीं थमने वाला है. दूध के दाम बढ़ने का सिलसिला जारी रह सकता है. महंगे दूध का असर सिर्फ दूध की महंगाई तक ही सीमित नहीं है. दूध के दाम बढ़ने से घी, पनीर, खोआ और दही लस्सी महंगी हो गई है. मिठाई से लेकर बिस्किट तक चॉकलेट भी महंगी हो गई है.

ये भी पढ़ें- Meta Layoff: मेटा में एक बार फिर हुई कर्मचारियों की छंटनी, 10 हजार लोगों को दिखाया बाहर का रास्ता

लोगों ने दूध का सेवन किया कम

महंगे दूध ने आम लोगों के किचन के बजट पर असर डाला है. पिछले महीने लोकल सर्कल्स के सर्वे में पता चला है कि हर 10 परिवारों में 4 ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने दूध की खपत कम कर दी है. तो कुछ सस्ते विकल्प पर आए हैं. कुछ लोगों ने दूध या दुग्ध उत्पाद खरीदना बंद कर दिया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

47 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

51 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago