खेल

IND vs AUS ODI: टेस्‍ट के बाद वनडे की बारी, भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच रोमांचक होगी जंग, देखें पूरा शेड्यूल

IND vs AUS ODI Series 2023: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 2023 सीजन के खत्म होने के बाद मेजबान अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया से बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे, जो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत से पहले उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की 50 ओवर की श्रृंखला शुक्रवार (17 मार्च) से शुरू होगी, जिसमें पहला वनडे वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस वनडे सीरीज का भी हिस्सा नहीं रहेंगे. उनकी जगह स्टीव स्मिथ वनडे की कमान भी संभालेंगे. जबकि भारतीय टीम भी पहले वनडे के लिए कप्तान रोहित शर्मा की सेवाओं के बिना होगी. हार्दिक पंड्या अपनी वनडे कप्तानी की शुरुआत करेंगे और श्रृंखला के पहले मैच में भारत का नेतृत्व करेंगे.

वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रम देखें यहां

-मार्च 17 – 1st ODI, मुंबई (वानखेड़े स्‍टेडियम)
-मार्च 19 – 2nd ODI, विशाखापत्‍तनम
– मार्च 22 – 3rd ODI, चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम

ये भी पढ़ें: Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व प्रधामनंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी पर पुलिस और PTI समर्थक आमने-सामने, कई घंटों से हिंसक झड़प जारी

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (WK), हार्दिक पांड्या (VC), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

AUS: स्टीव स्मिथ (C), डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुस्चगने, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, कैमरन ग्रीन,एस्टन आगर, सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा.

टेस्ट सीरीज पर भारत का कब्जा

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया. ऐसा रहा मुकाबला…

1st Test: भारत पारी और 132 रनों से जीता (नागपुर)
2nd Test: भारत 6 विकेट से जीता (दिल्ली)
3rd Test- ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता (इंदौर)
4th Test- मैच ड्रॉ हुआ (अहमदाबाद)

आपको बता दें कि आईपीएल के आगाज से पहले टीम इंडिया का यह आखिरी इंटरनेशनल मुकबाला होगा. वर्ल्ड कप की तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए भारत के पास सुनहरा मौका है. ऑस्ट्रेलिया एक चैंपियन टीम है, और अगर टीम इंडिया इस सीरीज में अपने नाम का परचम लहराने में सफल रही तो शायद इसका पूरा फायदा उन्हें वर्ल्ड कप में हो क्योंकि वनडे वर्ल्ड भी भारत में खेला जाना है. इस बात को टीम इंडिया के कोच और कप्तान भी अच्छी तरह समझते हैं और वो इस सीरीज का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. जिससे उन्हें बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन मिले.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago