देश

UP News: ईद से पहले ही कर लिया धर्म परिवर्तन, हिंदू लड़के से रचाई शादी, वायरल हुआ नवविवाहित जोड़ों का डांस वीडियो

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में ईद से पहले ही यानी ईद की पूर्व संध्या पर एक मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़के से पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह कर लिया. इसके बाद दोनों ने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं युवती ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और आरोप लगाया है कि उसको अपने माता-पिता से जान का खतरा है.

जानकारी के मुताबिक, बदायूं शहर कोतवाली के मोहल्ला कबूलपुरा गौटिया निवासी रोशनी बेगम पुत्री बन्ने बाबू और थाना उझानी के मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी शिवम गुप्ता के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन धर्म और परिवार के लोग रुकावट बन रहे हुए थे. काफी कोशिशों के बावजूद भी जब उसके माता-पिता इस विवाह के लिए तैयार नहीं हुए तो उसने घर से भागकर शिवम से विवाह कर लिया. वही रोशनी का कहना है कि उसके परिवार से उसे जान को खतरा है. उसने एसएसपी बदायूं से वीडियो भेज कर सुरक्षा की मांग की है. उसने बताया कि उसके पिता उसकी शादी जबरन दूसरी जगह कराना चाहते थे.

इसी के बाद वह घर से भागकर शिवम के साथ शुक्रवार को बरेली के अगस्त मुनि आश्रम पहुंची. यहां पर पहले रोशनी ने हिंदू धर्म अपनाया. इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के साथ शिवम के साथ शादी कर ली. रोशनी का कहना है कि उसने अपना हमसफर अपनी मर्जी से चुना है. वह खुश है. अपना आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्र दिखाते हुए उसने कहा कि वह बालिग है और उसको अपने फैसले लेने का अधिकार है.

ये भी पढ़ें- Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद के करीबी मोहम्मद मुस्लिम की अरबों की सम्पत्ति पर जल्द ही चल सकता है बुलडोजर, दर्ज हैं दर्जन भर से ज्यादा मामले

रोशनी ने एक वीडियो के जरिये अपने परिवार से खतरा बताते हुए डीएम बदायूं और एसएसपी बदायूं से सुरक्षा की मांग भी की है. वहीं नवविवाहित जोड़ों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खुशी से नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

20 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

24 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

38 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

38 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

39 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

53 minutes ago