जैकी उर्फ प्रशांत गुप्ता
UP News: हाथों में मेंहदी और हल्दी लगने के बाद अचानक दूल्हे को पुलिस पकड़ ले गई और उसे जेल के अंदर डाल दिया. इसके बाद गांव में हंगामा मच गया. चारों तरफ चर्चा होने लगी कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुल्हे को पुलिस अपने साथ ले गई.
इसके बाद होने वाली दुल्हन ने खुलासा किया कि दूल्हा हिस्ट्रीशीटर बदमाश है. उसने उसे शादी से पहले कई दिनों तक अपने साथ कमरे में रखा और उसकी मर्जी के खिलाफ सम्बंध बनाए, फिर शादी से मना कर दिया. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत कर दी.
मामला उत्तर प्रदेश (UP) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले के थाना रसूलपुर क्षेत्र के गुरुदेव नगर का है. यहां पुलिस ने युवती की शिकायत पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दूल्हे जैकी उर्फ प्रशांत गुप्ता को रेप के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जानकारी सामने आ रही है कि जैकी उर्फ प्रशांत गुप्ता पर करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस की माने तो 10 साल से शादी के नाम पर एक युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था. जब इतने समय के बाद उस युवती ने शादी के लिए कहा तो उसने उस लड़की को धोखे में रखा और खुद 21 अप्रैल को दूसरी लड़की से शादी करने के लिए बारात ले जाने की तैयारी करने लगा, लेकिन जब यह बात उस युवती को पता लगी तो उसने तुरंत इसकी जानकारी थाना रसूलपुर में दी और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया.
इसके बाद पुलिस को उसके सारे काले कारनामों की जानकारी भी दे दी. इस पर थाना रसूलपुर पुलिस ने शादी वाले दिन ही हिस्ट्रीशीटर प्रशांत गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं जब पुलिस ने उसकी क्राइम हिस्ट्री तलाशी तो पता चला कि उस पर 10 मुकदमे दर्ज हैं.
इस सम्बंध में सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद जब प्रशांत की हिस्ट्री तलाशी गई तो उस पर 10 मुदमे दर्ज मिले. इसके बाद पीड़िता द्वारा दर्ज केस में उसे जेल भेज दिया गया है. आगे की जांच की जा रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…
Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…
दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…