देश

UP Politics: “संपत्ति करें ध्वस्त”, एमपी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना पर मायावती ने शिवराज सरकार से की मांग

UP Politics: मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति के आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल होने के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए मध्य प्रदेश सरकार से आरोपी की संपत्ति को ध्वस्त करने की मांग उठाई है.

बता दें कि मध्य प्रदेश में शराब के नशे में धुत एक शख्‍स की शर्मनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि शख्‍स सीढ़ियों पर बैठे एक आदिवासी के चेहरे पर पेशाब कर रहा है. इस घटना के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं. वहीं इस पूरे मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है. जहां एक ओर सीधे तौर पर एमपी सरकार पर कांग्रेस निशाना साध रही है. वहीं अब यूपी से बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी हमला बोला है. लोगों का आरोप है कि पेशाब करने वाला शख्स भाजपा का है, हालांकि पार्टी ने इन आरोपों को खारिज किया है.

ये भी पढ़ें- MP: सिगरेट पीते हुए शख्‍स ने आदिवासी के चेहरे पर की पेशाब, CM शिवराज ने कहा- अपराधी पर रासुका लगाया जाए

मायावती ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से एमपी सरकार को निशाना साधा है और कहा है कि, “मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी/दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता द्वारा पेशाब किए जाने की घटना अति-शर्मनाक, इस अमानवीय कृत्य की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है.”

उन्होंने आगे लिखा है, “इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इनकी संलिप्तता को साबित करता है, यह भी अति-दुःखद” इस के अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा इस सम्बंध में मुजरिम को बचाने व उसे अपनी पार्टी का न बताने आदि को त्याग कर उस अपराधी के खिलाफ केवल एनएसए नहीं बल्कि उसकी सम्पत्ति को जब्त/ध्वस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए.” उन्होंने आगे कहा है, “ऐसी घटनायें सभी को शर्मसार करती हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

52 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago