मनोरंजन

“मैंने सिर्फ एक बार प्यार किया है, अब किसी पर विश्वास नहीं, सभी स्वार्थी हैं”, शहनाज गिल का छलका दर्द

एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्यार के अपने अनुभव के बारे में खुलासा किया. उन्होंने कहा कि वह एक बार प्यार में पड़ चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अब इस फिलिंग के बारे में बात करने में भी दिलचस्पी नहीं दिखाई. अब उन्हें लगता है कि जीवन में एक भी व्यक्ति भरोसेमंद नहीं है और जब हर कोई आपसे बात करता है तो उसका कोई न कोई स्वार्थ होता है.

हाल ही में एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा, ”मैं जिंदगी में किसी पर भरोसा नहीं करती. कोई भी भरोसेमंद नहीं है. हर कोई स्वार्थी है. एक को दूसरे से जोड़ा जा सकता है, लेकिन कुछ प्वाइंट पर, वे दूसरे व्यक्ति को भूल जाएंगे. जब उनसे उनके रोमांटिक रिश्तों के बारे में पूछा गया, तो शहनाज़ ने कहा, “मुझे केवल एक बार प्यार हुआ है,” लेकिन तुरंत यह कहकर बातचीत को खारिज कर दिया, ” प्यार की बातें मत करो यार, प्यार व्यार क्या ही है..

आध्यात्मिकता में सांत्वना मिली

शहनाज़ ने यह भी खुलासा किया कि जब भी उन्हें प्यार में चोट लगी है, तो उन्हें आध्यात्मिकता में सांत्वना मिली  थी. एक्ट्रेस ने कहा “जब मुझे चोट लगती है तो मैं आध्यात्मिकता का सहारा लेती हूं. अध्यात्म इन चीज़ों में बहुत मदद करता है.”

मुंबई में प्यार का बेहतर अनुभव हुआ

किसी का भाई किसी की जान की अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें प्यार में समानता के बारे में मुंबई आने के बाद ही पता चला क्योंकि छोटे शहरों में लोग महिलाओं को क्रिटिकल नजर से देखते हैं और उनके प्रति एक रिर्जव अपरोच रखते हैं. पंजाब की रहने वाली शहनाज़ ने स्वीकार किया कि उन्हें मुंबई में प्यार का बेहतर अनुभव हुआ है.

प्यार में होने पर शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए

हालांकि वह अपने जीवन के इस मोड़ पर प्यार के बारे में बात नहीं करना चाहती हैं, लेकिन शहनाज़ का मानना ​​है कि किसी को प्यार में होने पर शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए. उनके अनुसार प्यार क्या है, इसे साझा करते हुए उन्होंने कहा, “किसी की देखभाल करना, उनके साथ सहानुभूति रखना ही प्यार है. प्यार में शारीरिक स्पर्श भी होना चाहिए. जब आप किसी को सांत्वना देने के लिए उसे गले लगाते हैं, तो उससे ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं होता.

Dimple Yadav

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

16 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

53 minutes ago