तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग (Screen grab from Video)
Tis Hazari Court: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार को फायरिंग की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर वकीलों के बीच हुई बहस हो गई, जिसके बाद हवा में फायरिंग की गई. हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है.
पूरे मामले में दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया, “आज लगभग 1:35 बजे पीएस सब्जी मंडी में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पदाधिकारियों समेत वकीलों के दो अलग-अलग गुटों ने कथित तौर पर हवा में गोली चलाई है और कोई घायल नहीं हुआ है. स्थिति सामान्य है, कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है.”
बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष के.के. मनन ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना की निंदा करते हुए कहा, “मामले की विस्तृत जांच की जाएगी. इस बात की जांच की जाएगी कि हथियार का लाइसेंस था या नहीं. अगर हथियार का लाइसेंस था, तो भी कोई वकील या कोई अन्य उनका उपयोग अदालत परिसर के अंदर या आसपास इस तरह नहीं कर सकता.”
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…