फोटो-सोशल मीडिया
UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां बिजली विभाग में तैनात नवाबगंज उपखंड अधिकारी रवीन्द्र प्रकाश गौतम को अपने दफ्तर में आतंकी संगठन अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाने के मामले में सस्पेंड कर दिया गया है. रवींद्र ने उसे बेस्ट इंजीनियर बताया था.
जानकारी सामने आई है कि, इसी के साथ इस मामले मे जांच कमेटी ने एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम पर 8 आरोपो मे दोषी पाया है. जांच अधिकारी आईएएस प्रबंध निदेशक अमित किशोर व मुख्य अभियंता इजहार अहमद ने दोषी मानते हुए उपखंड अधिकारी रविंद्र प्रकाश गौतम को बर्खास्त कर दिया है.
सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में बिजली विभाग में तैनात एक उपखंड अधिकारी को कथित तौर पर आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाकर उसे अपना आदर्श बनाने का आरोप लगाया गया है. इस आरोप में एसडीओ पर कार्रवाई कर उनको निलंबित कर दिया गया है. एसडीओ ने अपने कार्यालय में ओसामा बिन लादेन की फोटो लगाई थी, जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को जानकारी हुई. मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा जिसकी जांच मे एसडीओ पर 8 आरोपों का एक पत्र जारी करते हुए एसडीओ को बर्खास्त कर मामले मे कार्यवाही की गई है.
पढ़ें इसे भी- Lucknow: अब पंखा नहीं बनेगा मौत का ‘फंदा’, AKTU के इनोवेशन हब का कमाल, मिला इंडियन पेटेंट
बता दें कि फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज मे उपखंड-द्वितीय में तैनात एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम ने अपने नवाबगंज कार्यालय में आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगायी थी. इस खबर के चर्चा में आने के बाद एसडीओ को निलंबित करते हुए मामले की जांच दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने शुरू की थी.
इस दौरान निगम के एमडी अमित किशोर ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसडीओ गौतम की सेवा समाप्त करने की संस्तुति यूपीपीसीएल के चेयरमैन से की जिसके बाद रविंद्र प्रकाश गौतम को बर्खास्त कर दिया गया.
यूपीपीसीएल के अध्यक्ष एम देवराज ने एसडीओ गौतम की सेवा समाप्त करते हुए अपने आदेश में कहा है कि गौतम द्वारा उच्चाधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग व सीधे पत्राचार किया गया, जो कि घोर अनुशासनहीनता है. ओसामा बिन लादेन को सर्वश्रेष्ठ अभियंता मानते हुए उसकी फोटो कार्यालय में लगाना, जबकि वह एक आतंकवादी है. एसडीओ का ये कार्य घोर अनुशासनहीनता को दर्शाता है.
सूत्रों की माने तो मामला सामने आने के बाद एसडीओ ने सफाई देते हुए भारतीय संविधान में वर्णित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला दिया है और स्पष्टिकरण देते हुए लिखा है कि, “वर्तमान शासन में बहुत से ऐसे आदरणीय हैं, जो राष्ट्रपिता बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे को अपना गुरु ही नहीं, आदर्श भी मानते हैं, जो कि एक परम सत्य है. उनके द्वारा केवल ओसामा बिन लादेन को विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता ही बताया गया है जो कि परम सत्य है. उसके कार्य का वह अनुसरण नहीं करते न ही उनका वह आदर्श है. अत: लादेन की फोटो चस्पा करना गलत उद्देश्य की ओर इशारा नहीं करता है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…