थाने कुछ इस तरह पहुंचा था अपराधी (फोटो सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बयान “माफियाओं-अपराधियों को मिट्टी में मिला दूंगा” के बाद प्रदेश के तमाम ऐसे अपराधी हैं जो पुलिस के सामने घुटने टेक चुके हैं. वहीं जिन्होंने अपराध की दुनिया को अलविदा नहीं कहा, उनको दुनिया से अलविदा कहना पड़ा. यानी पुलिस मुठभेड़ में वो ढेर हो गए.
सीएम के बयान का ताजा खौफ यूपी के सम्भल जिले के एक अपराधी पर भी दिखाई दिया और वह सीधा थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान अपराधी के अंदर एनकाउंटर का खौफ इसी से दिखाई दे रहा था कि वह जब आत्मसमर्पण करने पहुंचा तो हाथ में तख्ती लिए हुआ था, जिस पर लिखा था “मुझे गोली मत मारना, मैं गैंगस्टर का अपराधी हूं, मुझे गिरफ़्तार कर लो”.
पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का पूरा मामला हयातनगर थाना क्षेत्र के जहां ग्राम हैबतपुर का है. यहां रहने वाला जाबुल हयात नगर थाने में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था. गोकशी समेत तमाम मामलों में नामजद आरोपी जाबुल ने मंगलवार को हयात नगर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है. हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचा गैंगस्टर एक्ट का आरोपी जाबुल पुलिस के सामने हाथ जोड़कर खड़ा रहा और उसकी तख्ती पर लिखा था, “साहब मुझे गोली मत मारना, मैं गैंगस्टर एक्ट का अपराधी हूं, साहब मुझे गिरफ्तार कर लो”. बता दें कि गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे बदमाश के खुद सरेंडर करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है. पुलिस ने बताया कि यहीं से उसको जेल भेज दिया जाएगा.
इस मामले में एएसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि जाबुल नाम के गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश ने आज थाने आकर सरेंडर किया है. इसके ऊपर गोकशी सहित तमाम मामले दर्ज है और अब इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है. फिलहाल आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर दी है.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के…
WFI sexual harassment case: महिला पहलवानों की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण…
CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…
Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…
बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…