Karnataka Election: कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे जगदीश शेट्टार के खिलाफ BJP ने बनायी रणनीति, जानें क्या है का प्लान

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में लिंगायत समाज के मतदाताओं को रिझाने की राजनीतिक लड़ाई के बीच बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को विधानसभा चुनाव हराने की पूरी तैयारी कर ली है. वहीं जगदीश शेट्टार के कांग्रेस का दामन थामने से पार्टी को मजबूती मिली है. ऐसे में बीजेपी ने उनको चुनौती देने के लिए एक दिलचस्प रास्ता निकाला है. पार्टी ने जगदीश शेट्टार को बीजेपी में बढ़ावा दिलवाने वाले लिंगायतों के सबसे बड़े नेता बीएस येदियुरप्पा को ये जिम्मेदारी सौंपी हैं. उन्होंने ही शेट्टार को विधानसभा चुनाव में हराने का संकल्प ले लिया है.

बीजेपी से विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिलने के कारण राज्य के बड़े लिंगायत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे हैं. शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल विधान सभा क्षेत्र से सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस उन्हें सामने रखकर प्रदेश के लिंगायत मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है, तो वहीं बीजेपी शेट्टार को उनके ही मजबूत गढ़ में हराने की रणनीति पर काम कर रही है.

‘जगदीश शेट्टार ने पार्टी को धोखा दिया है’

बीएस येदियुरप्पा ने मंगलवार रात को हुबली में लिंगायतों का सम्मेलन बुलाकर लोगों को यह बताया कि पार्टी ने किस तरह से जगदीश शेट्टार को विधायक, मंत्री, विधानसभा स्पीकर, विधान सभा में विपक्ष का नेता और मुख्यमंत्री तक बनाया. लेकिन उन्होंने पार्टी को धोखा दिया है, विश्वास तोड़ा है और इसलिए जगदीश शेट्टार को किसी भी कीमत पर जीतना नहीं चाहिए. येदियुरप्पा ने बैठक में यहां तक कहा कि वो स्वयं हुबली में रैली और रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हुबली में आएंगे. पार्टी शेट्टार को हराने के लिए पूरी तरह से एकजुट होकर मेहनत करेगी.

यह भी पढ़ें-   Maharashtra: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बदलेगी सियासत, जा सकती CM एकनाथ शिंदे की कुर्सी, जानें क्या है पूरा मामला?

अमित शाह ने भी साधा था निशाना

आपको बता दें कि, सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने भी हुबली में यह घोषणा की थी कि जगदीश शेट्टार इस बार चुनाव हारेंगे. शाह ने मंगलवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए इशारों-इशारों में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले जगदीश शेट्टार और लक्ष्मण सावदी पर तंज कसते हुए यह भी कहा था कि, अभी-अभी हमारे एक-दो नेता पार्टी छोड़ गए हैं, तो उनको लगता है कि बहुत बड़ा फायदा हो गया है. मैं कांग्रेस पार्टी को कहना चाहता हूं कि आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है, क्योंकि आपने तो हमेशा लिंगायत समाज का अपमान ही किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

5 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

22 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

31 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

46 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago