देश

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पूर्वांचल डिस्कॉम के विद्युत कार्यों को परखा

Up News: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने वाराणसी पहुंचकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यों की समीक्षा की और डिस्कॉम के अधिकारियों से योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति जानी. उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए. साथ ही विद्युत व्यवधानों को दूर करने के लिए कार्य योजना बनाने तथा वाराणसी को हर हाल में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिले इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मंदिरों और पौराणिक स्थानों में भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाए, जिससे यहां आने वालों को कोई समस्या न हो.

ऊर्जा मंत्री ने बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए. इसके लिए जर्जर तार व पोल को बदलने, ट्रांसफार्मर के लोड एवं गुणवत्ता की जांच करने को भी कहते हुए ए के शर्मा ने कहा ट्रांसफार्मर विद्युत व्यवस्था के वाहक हैं, इनके रखरखाव पर विशेष ध्यान दें. आने वाले समय में उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, सभी तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाए. उन्होंने विद्युत चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाने की बात कही बरसात में ट्रांसफार्मर, पोल एव झूलते तारों में अक्सर करंट उतरने से लोगों की जान को खतरा बन जाता है. इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाए और करंट उतरने के कारणों की भी जांच की जाए.

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल दिया जाए तथा बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए उनसे संपर्क करने तथा जरूरत पड़ने पर देर रात में भी उन्हें फोन किया जाए. मंत्री ने कहा कि राजस्व वसूली बढ़ाई जाए, विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास किया जाए. लाइन लास को कम करें और अनावश्यक बिजली कटौती से बचें एवं अनुरक्षण कार्यों के लिए कटौती का एक निर्धारित शेड्यूल बनाएं. लाइन ठीक करने के लिए लिए गए शटडाउन की पूर्ण जिम्मेदारी तय की जाए, जिससे कि कोई भी कार्मिक विद्युत दुर्घटना का शिकार न हो.

अधिकारियों को दिए निर्देश

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल को अवश्य रिसीव करें और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण कराएं और उनके सुझाव पर अमल भी करें. जांच के नाम पर उपभोक्ताओ के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बिजली व्यक्ति के प्रगति एवं विकास का मुख्य स्रोत बन चुकी है, अब बिजली के बगैर किसी को भी एक पल रहना मुश्किल हो रहा है, सब कुछ बिजली पर निर्भर हो गया है, इसलिए विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में प्रबंध निदेशक शंभू कुमार समेत पूर्वांचल डिस्कॉम के अधिकारी उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

राहुल जी! रास्ते और दुकानें बंद हैं, लोग खरीदारी कहां करेंगे? रामलीला मैदान रैली से ठप हुआ दिल्ली का व्यापार

Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…

4 minutes ago

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

32 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

38 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

40 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

50 minutes ago