देश

Banda: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की फर्जी खबर देने वाले को पुलिस ने बांदा से किया गिरफ्तार, वजह सुनकर पकड़ लेंगे माथा

Banda: यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की योजना की फर्जी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने बांदा जिले से गिरफ्तार कर लिया है और इसके बाद जो वजह सामने आई है उसे सुनने के बाद पुलिस ने माथा पीट लिया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस पूरे मामले को लेकर मीडिया को जानकारी दी है. बता दें कि बीते शुक्रवार की रात को मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की योजना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया था और आनन-फानन में पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी.

इस सम्बंध में बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने रविवार को मीडिया को बताया कि विगत शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर किसी ने सूचना दी कि दिनेश तिवारी नामक आतंकवादी लखनऊ के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन को बम विस्फोट कर उड़ाने की योजना बना रहा है. इसी के साथ इसी तरह की सूचना डायल 112 के कंट्रोल रूम में भी दी गई. इसके बाद पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी और हेल्पलाइन ने यह सूचना सभी जनपदों की पुलिस को दी. इसके बाद कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के निवासी दिनेश तिवारी को पकड़कर विस्फोट से सम्बंधित पूछताछ की गई लेकिन जांच-पड़ताल में सामने आया कि, दिनेश की इस पूरी योजना में कोई भूमिका नहीं मिली. इस पर पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति के नंबर को ट्रेस किया तो मालूम चला कि वह चित्रकूट जिले के सीतापुर निवासी रमेश शुक्ला का नम्बर है. इसपर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसको गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar: “पापा जी की कांवड़” के साथ लगे महाकाल के जयकारे, अनोखी कांवड़ यात्रा पहुंचेगी दिल्ली के श्मशान घाट

फंसाने के लिए दी थी फर्जी सूचना

अपर पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने माीडिया को आगे बताया कि रमेश शुक्ला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, उसकी पत्नी किसी के साथ कहीं भाग गई है. इस बात को लेकर उसे दिनेश पर शक था. इसीलिए उसे फंसाने के लिए उसने ये फर्जी सूचना पुलिस को दी. इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रमेश शुक्ल ने पुलिस को फर्जी सूचना देकर लोक शांति भंग की है. इस पर उनके खिलाफ कालिंजर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

1 hour ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

1 hour ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

1 hour ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

2 hours ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

2 hours ago