होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
MS Dhoni/Picture Credit: Screenshot
MS Dhoni hits no-look six: आईपीएल 2023 सीजन तीन सप्ताह से भी कम समय में शुरू होने वाला है. इस साल का आईपीएल बेहद खास होने वाला है. चार साल के बाद इस लोकप्रिय टूर्नामेंट की होम-एंड-अवे फॉर्मेट में वापसी होगी. इसके अलावा, इंपैक्ट प्लेयर रूल की शुरूआत एक गेम चेंजर होने की संभावना है. इतना नहीं सबसे खास है चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का फेयरवेल मैच. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने धूम मचा दी है.
इस वीडियो में सीएसके टीम के कप्तान और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी दिखाई दे रहे हैं. 41 वर्षीय माही आईपीएल 2023 के लिए तैयारी करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे. वो ज्यादा से ज्यादा समय नेट्स पर बिता रहे हैं. दरअसल पिछले तीन वर्षों में धोनी बल्ले से आग लगाने में नाकाम रहे हैं. इस साल का आईपीएल उनके करियर का आखिरी होने की उम्मीद है. ऐसे में फैंस एक बार फिर पुराने धोनी को देखने की उम्मीद कर रहे हैं जिसके लिए माही भी खूब पसीना बहा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: VIDEO: नॉर्वे के डांस ग्रुप के साथ विराट ने मचाया धमाल, ये वीडियो देख दीवाने हुए फैंस
20 सेकंड के वीडियो ने मचाई धूम
चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के शॉट वाले वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है. चेन्नई ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में इंग्लीश में ‘Nonchalant’ लिखा है जिसका मतलब बेपरवाह होता है. नेट्स पर वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसके आधार पर इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह इस साल एक बड़े प्रदर्शन के लिए तैयार है. पिछले कुछ दिनों में उनके बड़े शॉट खेलने के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद. उनकी इस नई क्लिप ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. सीएसके के ट्विटर हैंडल द्वारा मंगलवार (14 मार्च) शाम को पोस्ट की गई छोटी क्लिप में धोनी को नो-लुक छक्का मारते हुए देखा जा सकता है.
सीएसके कप्तान के रूप में चार खिताब जीतने वाले धोनी चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार लोकप्रिय ट्रॉफी जीतने में मदद करके अपने आईपीएल करियर को समाप्त करना चाहेंगे. चेन्नई की टीम इस साल 31 मार्च को गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…