देश

UP News: वाराणसी से गोरखपुर जा रही AC जनरथ बस में लगी भीषण आग, समय रहते बचाई गई 42 यात्रियों की जान, 12 लोगों का सामान जलकर हुआ राख

UP News: एसी जनरथ बस में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टला. वाराणसी से गोरखपुर जा रही एसी जनरथ बस में गोरखपुर के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के पटना चौराहे पर भीषण आग लग गई, जिससे बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी तरह से बस में सवार 42 लोगों ने अपनी जान बचाई और सभी समय रहते बस से बाहर आ गए. इस दौरान यात्रियों को चोटें भी आईं. तो वहीं 12 लोगों का सामान जल कर राख हो गया.

सूत्रों के मुताबिक, गोरखपुर की तरफ से जा रही दूसरी बस के चालक के समय पर सूचना दे देने से सवार रहे सभी 42 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया. तो वहीं आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने में पुलिस व अग्निशमन कर्मियों को दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी. तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी.

जानकारी सामने आ रही है कि, बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वाराणसी से जा रही राप्ती नगर डिपो की एसी जनरथ बस संख्या- यूपी 53 डीटी 8033 पटना चौराहे के पास एक यात्री को उतारकर जैसे ही आगे बढ़ी, दूसरी बस के चालक ने जनरथ बस के चालक शैलेंद्र कुमार सिंह को इशारा किया, जिससे शैलेंद्र को ये ज्ञात हुआ कि इंजन के पास आग लगी है.

इस पर तुरंत बस रोककर परिचालक विपिन मौर्य से यात्रियों को नीचे उतरने को कहा, लेकिन तब तक इंजन के पास तेजी से धुआं निकलने लगा और इसकी जानकारी यात्रियों को होते ही बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई. जल्दी बाहर निकलने के फेर में यात्रियों को गम्भीर चोटे भी आ गईं, लेकिन सभी को बचा लिया गया. हालांकि 12 लोगों का सामान जल कर राख हो गया. कई यात्रियों ने सोने-चांदी के गहनों तो किसी ने कीमती कपड़े जल जाने की बात कही.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav-2023: आजमगढ़ और मऊ में पकड़े गए फर्जी वोटर, लोनी में महिलाओं से अभद्रता का मामला आया सामने, पुलिस ने फटकारा

पैसे-गहने जलकर हुए राख

सूचना पाकर बड़हलगंज के कोतवाल कल्याण सिंह सागर भी दमकल कर्मियों के साथ पहुंच गए और आग पर काबू पाया. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी. हालांकि तब तक बस पूरी तरह जल कर खाक हो चुकी थी. तो वहीं जिल यात्रियों का सामान बस के अंदर छूट गया था, उनके कपड़ों के साथ पैसे भी जलकर राख हो गए थे. बताया जा रहा है कि इनमें से कई तो शादी समारोह में जा रहे थे तो कई वापस लौट रहे थे. वहीं इस हादसे के कारण करीब चार घंटे तक वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा और यात्री तेज धूप में परेशान हो गए. करीब 20 किलोमीटर दूर तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

4 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

20 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

43 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

46 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

1 hour ago