बिजनेस

BharatPe के को-फाउंडर Ashneer Grover पर फैमिली समेत ₹81 करोड़ के फ्रॉड का केस दर्ज

Ashneer Grover  : अशनीर ग्रोवर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. BharatPe कंपनी और उनके को फाउंडर अश्नीर केबीच विवादों की खाई और गहरी होती चली जा रही है. इस मामले में अब एक नया अपडेट आया है. अब इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने ग्रोवर और उनकी फैमिली के खिलाफ एक -2 नहीं बल्कि पूरे 81 करोड़ के प्रॉड का मामला दर्ज किया है. ये मामला भी भारतपे फिनटेक कंपनी की सिकायत के बाद दर्ज हुआ है और इसमें अशनीर और उनकी पत्नी के साथ परिवार के कुछ सदस्यों, जिसमें दीपक गुप्ता, सुरेश जैन और श्वेतांक जैन का नाम शामिल है.

ये भी पढ़ें- FlipKart ने किया sale fee लेने का ऐलान, कस्टमर्स को नहीं रास आई बात

क्या है पूरा मामला –

ये मामला पिछले साल अशनीर ग्रोवर की कोटक बैंक के स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार के ऑडियो क्लिप वायरल के साथ शुरू हुआ था. फिर फरवरी, 2022 में माधुरी जैन को हेरा-फेरी के आरोपों में कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया था. माधुरी पर पर्सनल ब्यूटी ट्रीटमेंट, इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीद और परिवार के साथ दुबई की यात्रा में कंपनी के फंड का इस्तेमाल करने का आरोप है. इसके बाद अशनीर ग्रोवर ने भी 1 मार्च, 2022 को एक चिट्ठी जारी कर कंपनी से इस्तीफा दे दिया था. माधुरी के ऊपर लगे आरोपों में उनके भाई श्वेतांक जैन का भी नाम शमिल है. आरोप है कि श्वेतांक ने हेरा-पेरा के कामों में माधुरी की मदद की.

इन सबसे बाद दिसंबर, 2022 में कंपनी के फंड में भारी हेराफेरी को लेकर भारतपे ने अशनीर ग्रोवर, उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल केस की शुरूआत की थी. भारत पे ने आरोप लगाते हुए ग्रोवर से ब्याज समेत 88.6 करोड़ रुपये का भुगतान करने की मांग की थी. भारत पे का कहना है कि अश्नीर और उनकी पत्नी ने फर्जी बिल बनाने, वेंडर पेमेंट और निजी इस्तेमाल जैसे तरीकों से कंपनी को ठगा.  कंपनी ने सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र (CIAC) के नियमों के तहत मध्यस्थता अर्जी दायर करते हुए अश्नीर से पैसों की वापसी और संस्थापक पद वापस करने की बात कही थी.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

10 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

16 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

29 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

51 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

60 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

1 hour ago