खेल

IND vs Aus 4th Test: खत्म हुआ 3 साल का इंतजार, Virat Kohli ने जड़ा 28वां टेस्ट शतक

IND vs AUS 4th Test: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन नाबाद शानदार जड़ा. ये विराट कोहली का 28वां शतक है और इसके लिए कोहली को 3 साल तक इंतजार करना पड़ा है. विराट कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक नवंबर, 2019 में निकला था. वहीं उन्होंने टी-20 और वनडे के बाद अब टेस्ट मैचों में भी शतक के सूखे को खत्म कर दिया है. कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है और इस टीम के खिलाफ कोहली का बल्ला एक बार फिर बोला है.

41 पारियों के बाद आया कोहली का शतक

कोहली का यह शतक 41 पारियों के बाद आया है और ऐसे वक्त में आया जब टीम को इसकी सख्त जरूरत थी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी भारत के लिए इस टेस्ट मैच को जीतना बेहद जरूरी है. टीम इंडिया इस मुकाबले को गंवाना नहीं चाहेगी वर्ना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की हार की दुआएं करनी होंगी. श्रीलंका इस वक्त तीसरे स्थान पर है और उसका मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ हो रहा है. न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से जीत दर्ज करनी होगी तब वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल सकती है.

कोहली ने तीसरे दिन के स्कोर 59 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपनी लय बरकरार रखी. तीसरे दिन जब वह बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए थे तब कुछ असहज जरूर लगे लेकिन जैसे-जैसे गेंदें खेलते गए, उनका आत्मविश्वास बढ़ता गया.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS 4th Test: टीम इंडिया के 400 रन पूरे, विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक

घर में 4000 रन भी किए पूरे

इसके पहले, विराट इस पारी के दौरान घर में 4000 रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए. कोहली इसके साथ घर में 4000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीरेंदर सहवाग के एलीट क्लब के साथ जुड़ गए हैं.

कोहली घर में अपने 50वें टेस्ट में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं. सचिन 94 टेस्टों में 7216 रन के साथ सबसे आगे हैं जबकि उनके बाद राहुल द्रविड़ (70 में 5598), सुनील गावस्कर (65 में 5067) और सहवाग (52 में 4656) का नंबर आता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

37 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago