देश

UP News: बदायूं में गंगा स्नान के लिए गए MBBS के 5 छात्र डूबे, दो को बचाया गया, तीन की तलाश जारी

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से दर्दनाक हादसा हुआ है. गंगा स्नान के लिए MBBS के पांच छात्र नहाते वक्त डूब गए. इनमें से दो को तो सही-सलामत निकाल लिया गया है, लेकिन तीन अभी भी लापता हैं और इनकी तलाश जारी है. ये सभी एमबीबीएस तृतीय वर्ष के 2019 बैच के छात्र हैं.

जानकारी के मुताबिक, बदायूं मेडिकल कालेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे पांच छात्र महाशिवरात्रि का पर्व होने के कारण कछला स्थित भागीरथ गंगा घाट पर स्नान करने गए थे. गंगा स्नान के दौरान सभी छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. इस पर शोरगुल सुनकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से अंकुश (राजस्थान) और प्रमोद यादव (22) को तो किसी तरह से बचा लिया गया, लेकिन अन्य गहरे पानी में चले गए. इस पर गोताखोरों की टीम उनको तलाश करने में जुटी है. बताया जा रहा है कि घटना के करीब चार घंटे हो गए हैं, लेकिन अभी तक लापता छात्र नहीं मिल सके हैं. वहीं जो छात्र बाहर निकाले गए हैं, उन्होंने बताया कि वह नहाने के लिए आए थे और डूबने लगे तो शोर मचाया. इस पर उन दो लोगों को तो निकाल लिया गया, लेकिन अन्य तीन लापता हो गए.

ये भी पढ़ें- Cheetah Project: कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए 12 चीते, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- पर्यावरण और वन्य जीव की रक्षा पीएम मोदी का विजन

जिलाधिकारी ने कहा, अन्य तीनों की तलाश जारी

पूरी घटना को लेकर जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कछला गंगा घाट पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया है और घटना से संबंधित जानकारी ली है. उन्होंने बताया कि अंकुश पुत्र भूपेंद्र गहलोत निवासी भरतपुर राजस्थान उम्र करीब 23 वर्ष प्रमोद यादव पुत्र जयनारायण निवासी गोरखपुर उम्र करीब 22 को बचा लिया गया है. शेष 3 नवीन सेंगर निवासी हाथरस उम्र 22 वर्ष, पवन यादव निवासी बलिया उम्र 24 वर्ष, जय मौर्य निवासी जौनपुर उम्र 26 वर्ष, अभी लापता हैं. उनकी बरामगी के लिए टीमों क़ो लगाया गया है.

ये छात्र हैं लापता

जौनपुर के प्रकाश मौर्य, बलिया के पवन यादव और हाथरस के नवीन सेंगर अभी तक लापता हैं.

नहाने गए थे अंत्येष्टि वाले घाट पर

पूरे मामले में जानकारी ये सामने आ रही है कि जिस घाट पर लोग नहाते हैं, वहां भीड़ अधिक थी. इस पर ये छात्र मुख्य घाट को छोड़कर दूर स्थित अंत्येष्टि वाले घाट की ओर नहाने चले गए और डूब गए.

मेडिकल कॉलेज सवालों के घेरे में

इस मामले में ये भी जानकारी सामने आ रही है कि सभी छात्र बिना किसी परमिशन के कॉलेज से नहाने को गए थे. इस सम्बंध में जब मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरपी गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बच्चे शाम को चाय पीने या खाना खाने निकल जाते हैं. ऐसा नहीं है कि इसके लिए उनको परमिशन लेनी पड़े, लेकिन हां उनको बताकर जाना चाहिए था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

15 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

28 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

37 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

1 hour ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago