अस्पताल में एडमिट लोग, (फोटो सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के एक गांव से बारात आने की खुशी के बाद फूड प्वाइजनिंग का ऐसा कहर टूटा कि दूल्हा-दुल्हन के साथ ही 97 बराती-घरातियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाना पड़ा. एकदम से बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे लोगों के कारण गांव के अस्पताल में बेड ही कम पड़ गए. इस पर कुछ तो बेंच पर लिटा कर इलाज कराया गया तो कुछ को दूसरे अस्पताल में ले जाया गया.
मामला सुल्तानपुर के अखंडनगर थाने के बनबहा सिरखिनपुर गांव से सामने आया है. यहां के अमरजीत की बेटी सोनी का विवाह रविवार को था. बारात जौनपुर जिले के शाहगंज से आई थी. इसके बाद बारातियों का स्वागत किया गया और रात करीब नौ बजे नाश्ता परोसा गया. बारातियों ने बड़े ही चाव के साथ रसमलाई, चाट, पास्ता और फुल्की खाई. इसके करीब दो घंटे बाद सभी ने भोजन किया.
जानकारी सामने आ रही है कि भोजन करने से पहले कुछ लोगों ने पेट दर्द होने की शिकायत की, परन्तु इसे गम्भीरता से नहीं लिया गया, लेकिन कुछ ही देर में 11 वर्षीय रूबी नाम की बच्ची के पेट में दर्द होने की वजह से बेहोश हो गई. इस पर शादी कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते असहनीय पेट दर्द उल्टी, दस्त की समस्या से एक-दो नहीं, बल्कि एक-एक कर दर्जनों लोग कराहने लगे. चीख पुकार व अफरा तफरी के बीच फिर सभी को सीएचसी अखंडनगर में मरीजों को भर्ती कराया गया.
अस्पताल में अचानक बड़ी संख्या में मरीजों के आने से डॉक्टर समेत सभी कर्मचारी युद्ध स्तर पर इलाज करने के लिए जुट गए, लेकिन यहां बेड ही कम पड़स गए. इस पर कुछ को तो स्ट्रेचर और कुछ को बेंच पर लेटा कर इलाज किया गया. कुछ मरीज इतने डरे और सहमे थे कि वह चीख और चिल्ला रहे थे. तो वहीं आधे मरीजों को शाहगंज के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि, जयमाल से पहले दूल्हा धीरज और दुल्हन सोनी ने भी पेट में असहनीय दर्द ,उल्टी, दस्त से ग्रसित हो गए, जिसके कारण जयमाल नहीं हो सका. सुबह 5:00 बजे तक दूल्हा दुल्हन की स्थिति सामान्य होने के बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की इजाजत दी. इसी के बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ.
ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं ‘गालीबाज’ जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, मंच से खुलेआम गाली देकर बुरी फंसी महिला अधिकारी
सूत्रों के मुताबिक, सीएचसी अखंडनगर में इलाज के लिए आए लोगों में जौनपुर जिले से रूबी, दीपू भारद्वाज, धीरज, सिकंदर, अनिल, अजय, प्रियांशु, वासुदेव, विशाल, कृष्ण चंद्र, चंदन, जयकिशन अजय रमेश चंद्र प्रजापति रहे. तो वहीं आजमगढ़ जिले से खुशबू, अम्बेडकर नगर जिले से मीनू और अर्पिता और सुलतानपुर जिले के रहने वाले राजन रामयश अंकित ज्योति चंद्रावती नीलम निखिल अंशी आकाश सोनी मंजू आदि समेत कुल 45 पीड़ित इलाज के लिए आए. 52 पीड़ित शाहगंज ,जिला जौनपुर के प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.
भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…