देश

UP News: अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच करने वाले आयोग को 1.34 करोड़ भुगतान करेगी सरकार, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

UP News: प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के परिसर में हुई माफिया भाइयों अतीक और अशरफ अहमद की हत्या की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय आयोग को सरकार 1.34 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी. गृह विभाग ने आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों और अन्य सहयोग करने वालों को होने वाले भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिया है. 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी में हुई इस वारदात को लेकर सरकार पर सवाल उठाए जा रहे थे.

गृह विभाग ने भुगतान के संबंध में जारी किया आदेश

15 अप्रैल को प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए कॉल्विन अस्पताल ले गई थी. इसी दौरान तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस कस्टडी में हुई इस हत्या को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठे थे तो मामले की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस दिलीप बाबा साहेब भोंसले की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया था.

आयोग को 1 करोड़ 34 लाख रुपए देने के लिए शासन ने आदेश जारी किया है. गृह विभाग के अनुसचिव प्रभात रंजन द्वारा जारी पत्र से पता चला है कि एसआइटी के सदस्यों एमआइकस क्यूरी सहयोगी अधिवक्ताओं को एकमुश्त मानदेय के भुगतान में यह धनराशि दी गई है.

राज्य सरकार ने इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआइटी गठित की, जिसने मौके पर आकर निरीक्षण किया, साक्ष्य देखे और बयान दर्ज किए. इस कांड की जांच स्थानीय स्तर पर गठित तीन सदस्यीय एसआइटी ने करने के बाद तीनों शूटरों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाबासाहब भोंसले को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे,आयोग के उपाध्यक्ष झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस वीरेन्दर सिंह को भी 30 लाख रुपये मिलेंगे,आयोग में सदस्य के रूप में शामिल इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय, रिटायर डीजी आईपीएस सुबेश कुमार सिंह और रिटायर जिला जज बृजेश कुमार सोनी को 20-20 लाख रुपये का भुगतान होगा.

वहीं जांच आयोग द्वारा नियुक्त एमाइकस क्यूरी राहुल अग्रवाल को पांच लाख रुपये, सहयोगी अधिवक्ता निखिल मिश्रा को दो लाख रुपये और आयोग को सहयोग करने एवं राज्य सरकार का पक्ष प्रस्तुत करने के लिए अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल को सात लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Anuj Kumar

Recent Posts

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

7 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

12 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

2 hours ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago